Friday, March 6, 2026

व्हाइट हाउस में ट्रंप के लिए दुआओं का दौर, सामूहिक प्रार्थना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

White House Trump Prayer : ईरान पर अमेरिका-इरजराइल हमले का आज 7वां दिन है. ईरान अपने उपर हो रहे अमेरिकी हमले का जमकर जवाब दे रहा है. अमेरिका ने जिस हौसले और आत्मविश्वास के साथ ईरान पर हमला किया था वो अब धरा का धरा नजर आ रहा है. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर Donald Trump के साथ व्हाइट हाउस में हो रही सामुहिक प्रार्थना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.  इस वीडियो में ट्रंप के साथ कई धार्मिक नेता और समर्थक एक साथ खड़े होकर दुआ करते दिखाई दे रहे हैं.  बताया जा रहा है कि यह प्रार्थना अमेरिका और दुनिया में शांति, स्थिरता और बेहतर नेतृत्व की कामना के लिए की गई थी.

राष्ट्रपति ट्रंप के लिए धार्मिक लोगों की प्रार्थना 

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि व्हाइट हाउस के एक हॉल में ट्रंप के आसपास मौजूद लोग हाथ बढ़ाकर उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं. कुछ लोग उनके कंधों पर हाथ रखकर ईश्वर से आशीर्वाद और मार्गदर्शन की प्रार्थना कर रहे थे. इस दौरान माहौल बेहद शांत और आध्यात्मिक दिखाई दे रहा था.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया भी किया जा रहा है. कई यूजर्स इसे आस्था और विश्वास का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे अमेरिकी राजनीति से जोड़कर भी देख रहे हैं. ट्रंप के समर्थकों का कहना है कि यह प्रार्थना उनके नेतृत्व और देश के भविष्य के लिए की गई एक सकारात्मक पहल है.

युद्ध के दौरान शांति के लिए ट्रंप की प्रार्थना या नौटंकी ? 

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी राजनीति में धार्मिक कार्यक्रम और प्रार्थनाएं नई बात नहीं हैं. पहले भी कई अमेरिकी नेता धार्मिक सभाओं में शामिल होते रहे हैं. हालांकि ट्रंप के साथ हुई इस सामूहिक प्रार्थना का वीडियो वायरल होने के बाद इस पर चर्चा तेज हो गई है क्योंकि ईरान पर अमेरिका ने जिस आत्मविश्वास के साथ हमला किया था , उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि ये युद्ध एक दो दिन में ही खत्म हो जायेगा . अमेरिका ये मान कर चल रहा था कि  ईरान,अमेरिका और इजराइल के अत्याधुनिक हथियारों के सामने आत्मसमर्पण कर देगा लेकिन 7 दिन बीत जाने का बाद भी ईरान के हौसले में कोई कमी नहीं आई है. उल्टे डोनाल्ड ट्रंप को लगने लगा है कि इस युद्ध के कारण उन्हें अपने ही देश में लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है.

3 से 4 सप्ताह तक चल सकता है युद्ध – ट्रंप  

ईरान के रुख को देखते हुए ट्रंप पहले ही ये कह चुके हैं कि ये युद्ध 3 से 4 हफ्ते या उससे भी लंबा चल सकता है. ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप पर अमेरिका के अंदर भी दवाब बढ़ता जा रहा है. ये वीडियो इंटरनेट पर लगातार ट्रेंड कर रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में किस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं. फिलहाल तो लोग इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हताशा के तौर पर देख रहे हैं.

Latest news

Related news