अहमदाबाद: प्रधानमंत्री की मां की आत्मा की शांति के लिए गुजरात के वड़नगर में प्रार्थनासभा रखी गई है, प्रार्थना सभा का समय रविवार (1 जनवरी) को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक का समय रखा गया है.
शनिवार को ये जानकारी एक गुजराती समाचार पत्र के माध्यम से दी गई है.जानकारी पीएम मोदी के परिवार की तरफ से दी गई है. समाचार पत्र में दिये गये विज्ञापन के मुताबिक हीराबेन दामोदरदास मोदी का 30 दिसंबर को देहावसान हो गया है. उनके लिए एक प्रार्थना सभा मेहसान जिले के वडनगर में एक जनवरी को रखी गई है. समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक का है .

