Saturday, February 28, 2026

आस्था के महाकुंभ की हुई भव्य शुरुआत,एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब की पत्नी भी करने पहुंची कल्पवास

Prayagraj Maha Kumbh 2025 :  पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर के साथ प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का शुभारंभ हो चुका है. ये महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी यानी महाशिवरात्री के दिन तक चलेगा. प्रयागराज इस समय पूरी दुनिया में सनातनी परंपरा को मानने वाले लोगों के  लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

Prayagraj Maha Kumbh 2025
Prayagraj Maha Kumbh 2025

Prayagraj Maha Kumbh 2025 : कल्पवासियों से स्नान के साथ शुरु हुआ महाकुंभ  

सोमवार 13 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में पहला अमृत स्नान हुआ और इसके साथ महाकुभ में आये  कल्पवासियों का महाकुंभ शुरु हो गया है. महाकुंभ का हिस्सा बनन के लिए केवल देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आये हुए हैं. महाकुंभ में पहले दिन कल्पवासियों ने स्नान करके अपने महाव्रत का शुभारंभ किया है. साधु-संत महाकुंभ की शुरुआत मकरसंक्राति यानी 14 जनवरी को शाही स्नान के साथ करेंगे.

 पहले दिन करोड़ लोगों के डुबकी लगाने का अनुमान  

पहले दिन इस आस्था के महाकुंभ में करीब एक करोड़ लोगों के डुबकी लागने का अनुमान है. इस बात का अंदाजा आप इस तरह स लगा सकते है कि सुबह करीब 9 बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में आकर संगम में डुबकी लगाई.

इस महाकुंभ में विदेशी श्रद्धालु बड़ी तादाद में हिस्सा लेने और डुबकी लगाने आये हैं. कुंभ प्रशासन के मुताबिक अब तक  जर्मनी, ब्राजील, रूस समेत 20 देशों से भक्त यहां पहुंचे हैं. इन सबके बीच एपल के को फाउंडर स्टीव जॉब्वस की पत्नी लारेन पावेल भी प्रयागराज पहुंची हैं, लारेन पावेल निरंजनी अखाड़े में रुक रही हैं और अगले 45 दिन तक यहां कल्पवास भी करेंगी . कुंभ के पहले अमृत स्नान के साथ कल्पवासियो का महाकुंभ शुरु हो गया है. ये कल्पवास 45 दिन तक चलेगा.

Latest news

Related news