Thursday, February 12, 2026

प्रशांत किशोर का सम्राट चौधरी पर तीखा हमला, कहा-तारापुर की फिक्र करें सम्राट…मतदान प्रतिशत बढ़ने का बताया कारण

Prashant Kishor : बिहार में बंपर वोटिंग के बाद भाजपा के बयानों पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के 100 सीटों के दावों पर तंज कसते हुए कहा कि जो नेता राज्य में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, उन्हें पहले अपनी सीट यानी तारापुर की चिंता करनी चाहिये.

Prashant Kishor – तारापुर की चिंता करें सम्राट चौधरी 

सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए पीके ने कहा कि सम्राट चौधरी को ये बताना चाहिये कि  वो अपनी विधानसभा सीट तारापुर जीत रहे हैं या नही? उन्होंने सम्राट चौधरी के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि   “इतने बड़े नेता हैं  लेकिन दूसरों की रैलियां करवा रहे हैं जैसे  अमित शाह  राजनाथ सिंह जैसों से .  अगर अपनी जीत पर इतना ही भरोसा है तो अपने काम के दम पर चुनाव लड़ना चाहिये”

बढ़े हुए मतदान प्रतिशत पर क्या बोले प्रशांत किशोर

बिहार में इस बार सबसे अधिक मतदान हुआ है. चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक पहले चरण में  64.66 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो ऐतिहासिक हाै. बढ़े हुए मतदान प्रतिशत को लेकर प्रशांत किशोर का कहना है कि ये बताता है कि जनता बदलाव के मूड में है. उन्होंने कहा कि इस बार बिहार का मतदान आजादी के बाद का सबसे ज्यादा प्रतिशत वाला मतदान है. मैं महीनों से कहता आ रहा हूं कि यहां 60 प्रतिशत से ज्यादा लोग बदलाव चाहते हैं. पीके ने अपनी पार्टी के लेकर कहा  कि लोगों को अब जन सुराज ने अच्छा विकल्प दिया है. इसके साथ ही छठ के बाद भी जो प्रवासी मजदूर राज्य में रुक गये  वो इस बार के चुनाव का एक्स फैक्टर हैं.

बिहार में इस बार लिखा जायेगा इतिहास

पीके ने कहा क इस बार 14 नवंबर को बिहार में एक नया इतिहास लिखा जायेगा. आने वाले 14 तारीख को  बिहार की जनता अपने लिए एक नई दिशा तय करेगी.

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा 2025 में 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग में सबसे ज्यादा 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ हैजो , राज्य के चुनावी इतिहास में एक नया कीर्तिमान है.

बिहार  विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जब बाकी के बचे 122 सीटों पर वोटिंग  होगी. 14 नवंबर को परिणामों की घोषणा होगी.

Latest news

Related news