संवाददाता अशोक, मधुबनी: भारत को पोलियो मुक्त बनाने के लिए बिहार में एक नई शुरुवात की जा रही है जो बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है. हम अक्सर बचपन से सुनते आए हैं कि बच्चों को पोलियो का टीका जरूर लगवाना चाहिए इसी बात पर ध्यान देते हुए मधुबनी के सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉक्टर नरेश कुमार भीमसरिया के द्वारा फीता काटकर पल्स Polio campaign का शुभारंभ किया गया. 0 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई है. 10 दिसंबर से 14 दिसंबर तक सभी स्वास्थ्य , उप स्वास्थ्य केंद्र में एवं घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी.

Polio campaign का आयोजन WHO ने किया है
WHO के द्वारा पल्स Polio campaign का आयोजन किया गया है. पोलियो पर सरकार का पूरी तरह नियंत्रण हो गया है. सरकार की कोशिश है कि पूरी तरह पोलियो मुक्त भारत बनाया जाए जिसको लेकर यह अभियान चलाया गया है. पोलियो विषाणु के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न करने के लिए ‘नियमित टीकाकरण कार्यक्रम’ व ‘पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत पोलियो की खुराकें दी जाती हैं. ये सभी खुराकें 05 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के लिये बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़े: शिक्षा माफिया बच्चा राय Bachaa Rai के पीछे क्यों पड़ी है ED, क्यों हो…

