Delhi Bomb Threat : दिल्ली में एक बार फिर से दहशत फैलाने के इरादे से एक ईमेल भेजा गया है, जिसमें दिल्ली विधानसभा और लालकिले को बम से उड़ाने की धमकी दी है. बताया जा रहा है कि ये मेल एक खालिस्तानी ग्रुप के नाम से आया है.पुलिस फिलहाल इस मेल की जांच कर रही है.
धमकी भरा ये इमेल दिल्ली पुलिस को भेजा गया है. इमेल मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट हैं.विधानसभा परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया, बम स्क्वाड लाये गये और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई. फिलहाल किसी जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
Delhi Bomb Threat:दिल्ली पुलिस का बयान
दिल्ल पुलिस की तरफ से इस धमकी भरे इमेल के बारे में कहा गया है कि फिलहाल पुलिस हर संभव तलाशी अभियान चलाकर सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है लेकिन अभी तक जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या हानिकारक चीज नहीं मिली है.
फिलहाल पुलिस इस धमकी भरी ईमेल भेजने वाले का पता लगाने का कोशिश कर रही है, मेल की जांच की जा रही है और ये पता लाने की कोशिश हो रही हैकि इसे किसने और कहां से भेजा है. साइबर सेल भी मेल की जांच कर रही है.
दिल्ली के दो स्कूलों को भी मिली धमकी
इस बीच दिल्ली के दो स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. पहला मेल दिल्ली कैंटोनमेंट एरिया में स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को सोमवार सुबह मिला , जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने बिना समय गंवाये स्कूल को खाली कराया गया और पूरे स्कूल परिसर की सघन जांच की गई . स्कूलों की जांच में भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. आर्मी पब्लिक स्कूल को उड़ाने की धमकी दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी को सुबह 8:50 बजे मिली, जिसके अग्निशमन विभाग के अफसर बम डिटेक्शन टीम (BDT), बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की.
सोमवार को ही दिल्ली के पॉश इलाके लोधी कॉलोनी में स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को भी ऐसी ही धमकी मिली. एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को धमकी भरा मेल सुबह 9.30 बजे भेजा गया. दिल्ली पुलिस ने जांच के दोनों ही मामलों को फर्जी कॉल (हॉक्स) कॉल बताया.
एक महीने में तीसरी बार हॉक्स कॉल
पिछले एक महीने में ये तीसरा मौका है, जब दिल्ली में स्कूलों और दूसरे सरकारी प्रतिष्ठानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इससे पहले 13 फरवरी को दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के द्वारा भेजे गये थे. जिन स्कूलों के धमकी भेजी गई उसमें लोघी रोड स्थित सरदार पटेल विद्यालय, गोल मार्केट के केंद्रीय विद्यालय और पूसा रोड स्थित तमिल एजुकेशन एसोसिएशन जैसे संस्थान शामिल थे. उससे पहले 9 फरवरी को भी 12 स्कूलों को बम से उड़ान की धमकी दी गई थी. उस समय भी मेल से ही धमकी भेजी गई थी.
इससे पहले 29 जनवरी को भी दिल्ली के 8 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी जिसमें दहशतगर्द लगातार अपनी हरकतो को अंजाम दे रहे है. सरकारी विभागों को 50 से ज्यादा इमेल के जरिये ही धमकियां भेज चुके हैं लेकिन दिल्ली पुलिस को अभी को तक एक भी इमेल भेजने वाले को ढूंढ़ने में कोई सफलता नहीं मिल पाई पाई हैं.

