PM ride in metro: पीएम मोदी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी तक की मेट्रो की सवारी, यात्रियों से बातचीत का वीडियो वायरल

डीयू शताब्दी समारोह के समापन समारोह में पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की. कड़ी सुरक्षा तैयारियों के बीच पीएम मोदी ने मेट्रो स्टेशन पर अपना कार्ड स्वाइप किया और ट्रेन में चढ़ गए.


दिल्ली मेट्रो में प्रधानमंत्री की यात्रा के कई वीडियो और तस्वीरे सोशल मीडिया पर साझा की गई.


एक अन्य वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यात्रियों से बात करते हुए नज़र आ रहे हैं.


डीयू में वर्चुअली तीन इमारतों का शिलान्यास करेंगे पीएम

दिल्ली यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को पीएम मोदी वर्चुअली तीन इमारतों का शिलान्यास करेंगे और कॉफी टेबल बुक्स का एक सेट जारी करेंगे. ये इमारतें प्रौद्योगिकी संकाय, एक कंप्यूटर केंद्र और एक अकादमिक ब्लॉक के लिए हैं, और ये अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ 7+1 मंजिला होंगी.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के स्कूली बच्चे पढ़ेंगे Veer Savarkar का पाठ, कांग्रेस ने बताया स्वतंत्रता सेनानियों की तौहीन

Latest news

Related news