लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण पूरा होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर सीधा वार करने लगे है PM Modi on Rahul Gandhi. अब तक राहुल गांधी को पप्पू बुलाने वाले प्रधानमंत्री अब फिर एक बार उन्हें 2014 के चुनावों की तरह शहज़ादा बोलने लगे हैं. यूपी की एक जनसभा में जहां पहली बार पीएम ने राहुल गांधी को शहज़ादा कहा था. अब एक बार फिर महाराष्ट्र के नांदेड में पीएम ने राहुल को शहज़ादा कहा और दावा किया कि वो अमेठी की तरह वायनाड छोड़ के भाग जाएंगे.
चलिए वे अब वायनाड भी छोड़ेंगे-पीएम मोदी
महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के शहजादे को भी वायनाड में संकट दिख रहा है. शहजादे और उनकी टोली 26 अप्रैल को वायनाड में वोटिंग का इंतजार कर रही है. जैसे ही वहां 26 अप्रैल को वहां वोटिंग पूरी हो जाएगी, ये शहजादे के लिए एक और सुरक्षित सीट घोषित कर देंगे…जैसे इन्हें अमेठी छोड़ना पड़ा मान कर चलिए वे अब वायनाड भी छोड़ेंगे.”
#WATCH नांदेड़, महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के शहजादे को भी वायनाड में संकट दिख रहा है। शहजादे और उनकी टोली 26 अप्रैल को वायनाड में वोटिंग का इंतजार कर रही है। जैसे ही वहां 26 अप्रैल को वहां वोटिंग पूरी हो जाएगी, ये शहजादे के लिए एक और सुरक्षित सीट… pic.twitter.com/Op8ixJLHHk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2024
पीएम मुद्दों पर बात करें कांग्रेस
वहीं प्रधानमंत्री के राहुल गांधी को लेकर दिए बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की भाषा प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता. आपने 10 साल में क्या किया? देश में सबसे ज्यादा गरीबी क्यों है? देश में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी क्यों है? सिलेंडर 1200 का क्यों हो गया? आप देश को क्या देना चाहते हैं?…”
#WATCH रीवा: राहुल गांधी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की भाषा प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। आपने 10 साल में क्या किया? देश में सबसे ज्यादा गरीबी क्यों है? देश में सबसे ज्यादा… pic.twitter.com/Ech9c2LVHP— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2024
आपको बता दें ये चर्चा है कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव लड़ सकते है. ये भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस वायनाड में मतदान का इंतज़ार कर रही है जहां ये प्रचार जोरों पर है कि अगर राहुल अमेठी जीते तो वह उत्तर प्रदेश लौट जाएंगे.
ये भी पढ़ें-Lalu Yadav को झारखंड लोकसभा चुनाव से पहले लगा झटका, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा का आरजेडी से इस्तीफा

