PM Modi Manipur Ticket : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर के राज्य असम के दौरा पर हैं. पीएम मोदी ने आज असम में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान आज पीएम मोदी ने देश के पहले इमरजेंसी लैंडिग फैसिलिटी (ELF) पर मिलिट्री एयरक्राफ्ट C-130J से सफलतापूर्वक लैंडिंग किया. ये एयरस्ट्रिप नेशनल हाईवे पर बनी है.अगर युद्ध या किसी आपात स्थिति मे जरुरत पड़े तो इस जगह पर इमरजेंसी में फाइटर जेट्स को भी लैंड कराया जा सकता है.
PM Modi Manipur Ticket : कांग्रेस ने पीएम मोदी के लिए बुक कराया टिकट
इस समय जब प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर में यात्रा कर रहे है, तब कांग्रेस पार्टी ने उनकी यात्रा का फायदा उठाते हुए मणिपुर ना जाने को लेकर तंज किया है. कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जब पीएम मोदी असम तक गये है तो मणिपुर वहा से ज्यादा दूर नहीं है. उन्हें वहां भी जाना चाहिये. कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर गुवाहाटी से इम्फाल (मणिपुर) के लिए अयर इंडिया में एक टिकट भी बुक कराया और इसका स्क्रीन श़ॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया लेकिन थोड़ी देर बाद ही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि एअर इंडिया एयरलाइंस कंपनी ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर बुक टिकट कैंसिल कर दिया. पवन खेड़ा ने चुटकी लेते हुए कहा कि एयरइंडिया को भी पता है कि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर नहीं जायेंगे इसलिए उसने खुद ही टिकट कैंसिल कर दी है.
Even @AirIndiaX knew that the PM would not travel to Manipur. So, the ticket that I had booked – as a well-intentioned gift for the people of Manipur – was quietly cancelled, without my knowledge.
It seems to be common wisdom now that the only thing that can compel the PM to… pic.twitter.com/TzXjiJV9M3
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) February 14, 2026
जब चुनाव होते हैं तभी उत्तर पूर्व जाते हैं मोदी – कांग्रेस पार्टी
कांग्रेस प्रवक्ता ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आब तो ये आम धारणा बनती जा रही है कि पीएम उत्तरपूर्वी भारत के किसी राज्य का तभी दौरा करते हैं, जब वहां चुनाव होने वाले होते हैं. शायद यही कारण है कि इस समय पीएम असम के दौरे पर पहुंचे हुए हैं. कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया कि लंबे समय से असम के पड़ोसी राज्य मणिपुर में अशांति और तनाव की स्थिति बनी हुई है लेकिन प्रधाननमंत्री मोदी अब तक एक बार भी मणिपुर दौरे पर नहीं गये.ऐसा क्यों ?’
पवन खेऱा ने पीएम केयर्स फंड के सवाल पर तंज कसते हुए आगे कहा, ‘PM CARES? माफ कीजिए, शायद ऐसा नहीं है.’

