PM Modi Kashmir Visit : धारा 370 हटने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे पीएम मोदी, कहा धरती के इस स्वर्ग पर आने का ये अद्वितीय एहसास है..

श्रीनगर : प्रधानमंत्री मोदी आज चिरप्रतीक्षित कश्मीर जनसभा के लिए श्रीनगर पहुंचे . यहां पहुंचकर पीएम ने श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित किया. PM Modi Kashmir Visit पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  धरती के इस स्वर्ग पर आने का जो एहसास है वो अद्वितीय है. पीएम ने कहा इस नये जम्मू कश्मीर का हमें दशकों से इंतजार था.

PM Modi Kashmir Visit से पहले तिरंगे से पटा श्रीनगर

प्रधानमंत्री मोदी के श्रीनगर पहुंचने से पहले ही पूरा श्रीनगर तिरंगे से पट गया. लोग सुबह से ही बक्शी स्टेडियम के बाहर लंबी लंबी कतारों में नजर आये. सब पीएम मोदी को अपनी नजर से एक बार देखना चाहते थे. लोग लगतार पीएम मोदी आगमन के लिए नारे लगाते नजर आ रहे थे.श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम के बाहर अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किया गये थे. स्टेडियम के पास पहुंचने वाले सभी छोटे बड़े रास्तों को सील कर दिया गया . पिछले 24 घंटों को इन रास्तों पर निगरानी रखी जा रही थी. जो लोग भी स्टडियम पहुंच रहे थे , उन्हें कड़ी सुरक्षा से गुजरना पड़ा.

पीएम मोदी ने शंकराचार्य हिल की तस्वीर साझा की 

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीनगर की धरती पर कदम रखते ही एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि थोड़ी देर पहले श्रीनगर पहुंच और यहां आकर भव्य शंकराचार्य हिल को दूर से देखने का मौका मिला.

पीएम मोदी ने 6400 करोड़  के पर्यटन से जुड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया

 पीएम मोदी ने जैसा कि पहले ही ट्वीट करके कहा था, आज कश्मीर पहुंच कर पहले 5 हजार करोड़ के विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर परियोजना का शुभारंभ किया . इस परियोजना के अंतर्गत सरकार  कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करन के लिए काम  करेगी.  इसके साथ ही कश्मीर के हजरतबल के  समेकित विकास के साथ साथ संपूर्ण भारत तीर्थ शृंखला के विकास  के लिए परियोजना को भी पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस परियोजना के अंतर्गत  देश भर के तीर्थ स्थलों को जोड़कर एक शृंखला विकसित करने की योजना पर काम किया जायेगा.इसके लिए पीएम मोदी ने 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित राष्ट्रव्यापी परियोजनाओं का पीएमम दी ने आज श्रीनगर से शुभारंभ किया.

 पीएम मोदी ने सरकारी नौकरी के लिए बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने  J&K में लगभग एक हजार नये भर्ती हुए कर्मचारियों को सरकारी नियुक्ति पत्र बांटा और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लाभार्थियों और किसानों से बात की

इसके साथ ही पीएम मोदी ने CBDD यानी  चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत पर्यटन स्थलों की घोषणा की , इसके अलावा देखो अपना देश पीपुल्स चॉइस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पोल और चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान का भी  लॉन्च किया.

पीएम की आगमन से लेकर रवानगी तक ड्रोन पर रोक

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा खतरों को देखते हुए प्रशासन ने ड्रोन उड़ान पर  बैन लगा दिया. पुलिस ने ड्रोन को लेकर खास दिशा निर्देश जारी कर दिया जिसमें श्रीनगर  को रेड जोन घोषित करते हुए पूरे इलाके में किसी भी तरह के ड्रोन के संचालन पर रोक लगा दी थी.

Latest news

Related news