PM Modi Israel Visit Day 2: इजराइल में पीएम मोदी की यात्रा का आज दूसरा दिन है. यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी ने येरुसलम में याद वाशेम पहुंचे और यहां यहूदी नरसंहार के दौरान होलोकॉस्ट में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि दी. येरुसलम में याद वाशेम वही जगह है जिसे होलोकॉस्ट की दर्दभरी याद के रुप में पूरी दुनिया में जाना जाता है.
#WATCH | जेरूसलम, इज़राइल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़राइल के राष्ट्रपति आइज़ैक हर्ज़ोग ने होलोकॉस्ट म्यूज़ियम, याद वाशेम में एक पौधारोपण किया।
(सोर्स: ANI/DD न्यूज़) pic.twitter.com/Mw95kRbSwC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2026
पीएम मोदी ने इजराइली संसद को संबोधित किया
येरुसलम पहुंचकर पीएम मोदी ने आज संसद को सबोधित किया. पीएम मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री है जिन्होने इजरायल की संसद को संबोधित किया है. भारत मे 2014 में सत्ता की बागडोर संभलाने के बाद ये दूसरा मौका है जब पीएम मोदी इजराइल की यात्रा पर गये है. इससे पीएम मोदी 2017 में इजरायल की यात्रा पर गये थे.
#WATCH | जेरूसलम: इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दोनों देशों के बीच कृषि सहयोग का लंबा और सफल इतिहास रहा है। आज हमने इस सहयोग को भविष्यवादी दिशा देने का संकल्प लिया है। इज़राइल के सहयोग… pic.twitter.com/MYCyM1AGXD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2026
फ्री ट्रेड को जल्दी देंगे अंतिम रुप
संसद को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “भारत और इजरायल का अब विशेष रणनीतिक रिश्ता है. हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है. यह एक ऐतिहासिक निर्णय है.”
#WATCH | जेरूसलम, इज़राइल: भारत और इज़राइल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में MoU पर हस्ताक्षर किए।
(वीडियो: ANI/DD) pic.twitter.com/YufGw0yiBT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि दोनो देशों के बीच हम जल्द ही फ्री ट्रेड समझौते को अंतिम रूप देंगे.दोनो देशों ने मिलकर महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों की स्थापना करने का निर्णय लिया है. भारत और इजरायल के बीच यूपीआई इस्तेमाल को लेकर भी समझौता हुआ है.
शिक्षा,साइबर सुरक्षा जैसे कई मुद्दों से जुड़े समझौतों को मिला अंतिम रुप
पीएम मोदी और नेतन्याहू ने अहम मीटिंग की. इस दौरान भारत-इजरायल के बीच कई समझौते हुए, जिनमें शिक्षा, एआई और साइबर सिक्योरिटी जैसे अहम विषय शामिल हैं. दोनों देशो के बीच हुए समझौतों को लेकर MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को बताया कि “एक मज़बूत और ज़्यादा बड़ी साझेदारी की ओर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ लंबी द्विपक्षीय बातचीत की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों के पूरे दायरे पर चर्चा की. बातचीत में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, AI और ज़रूरी मिनरल्स, डिफेंस और सिक्योरिटी, ट्रेड और इकोनॉमी, लेबर मोबिलिटी और एजुकेशन, ब्लू इकोनॉमी, एग्रीकल्चर और हेल्थ जैसे एरिया शामिल थे. उन्होंने रीजनल और ग्लोबल इंटरेस्ट के मुद्दों पर भी चर्चा की. एक अहम विकास में, दोनों नेताओं ने शांति, इनोवेशन और खुशहाली के लिए इंडिया-इज़राइल विशेष रणनीतिक साझेदारी के तौर पर रिश्ते को आगे बढ़ाने का ऐलान किया. टेक्नोलॉजी, साइंस, ट्रेड, फाइनेंस, AI, एग्रीकल्चर, ब्लू इकोनॉमी, लेबर मोबिलिटी, एजुकेशन और कल्चर जैसे एरिया में कई नतीजों को भी फाइनल किया गया.”

