दिल्ली:गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में दक्षिण भारत की ब्लॉक बस्टर फिल्म RRR ने भारत के सिने जगत का झंडा विश्वस्तर पर बुलंद किया है.फिल्म RRR के सुपर हिट गाने नाटु-नाटु को बेस्ट ऑरिजिनिल फिल्म सांग का अवार्ड मिला है. फिल्म के गाने के अवार्ड जीतने पर पीएम मोदी ने RRR की पूरी टीम को बधाई दी है.फिल्म के इस गाने को काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंच ने गया है , और इसका संगीत एम एम कीरावनी ने दिया है
प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई संदेश में लिखा है कि इस बेहद खास उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई.इस प्रतिष्ठित सम्मान ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है
A very special accomplishment! Compliments to @mmkeeravaani, Prem Rakshith, Kaala Bhairava, Chandrabose, @Rahulsipligunj. I also congratulate @ssrajamouli, @tarak9999, @AlwaysRamCharan and the entire team of @RRRMovie. This prestigious honour has made every Indian very proud. https://t.co/zYRLCCeGdE
— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2023
फिल्म RRR को दो केटेगरी में नॉमिनेश मिला था. बेस्ट ऑरिजिनल सांग और बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म की केटेगरी में नामांकन मिला था. दूसरी केटेगरी में फिल्म आवर्ड हासिल नहीं कर पाई.
दक्षिण भारत के सुपर स्टॉर निर्देशक राजामौली की ये तीसरी फिल्म है जिसने अपने भव्य स्क्रीन प्ले और जबरदस्त कहानी के जरिये पुरी दुनिया में अपने निर्देशन का डंका बजाया है . इससे पहले एस एस राजमौली बाहुबली 1 और बहुबली दी कंक्लूजन के जरिये पूरी दुनिया में सराहे गये हैं. एस एस राजामौली की इन तीनों फिल्मों ने कमाई के क्षेत्र में रिकार्ड बनाया है. पहले तो बाहुबली ने 1 ने 500 करोड़ से उपर की कमाई की थी, लेकिन RRR ने बाहुबली के रिकार्ड को पीछे छोड़ते हुए एक हजार करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की.कमाई के मामले में RRR दुनिया की तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्म यानी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. भारतीय सिनमी जगत में 1000 करोड़ रुपये की कुल कमाई करने वाली बाहुबली 2 और दंगल के बाद RRR तीसरी फिल्म बनी है.
Proud Moment Really ✊❣️@mmkeeravaani Sir, @ssrajamouli@tarak9999 @AlwaysRamCharan#RRRGoesGlobal #SSMB29 Tho Best Actor & Director, Award Pakka 💥
Waiting for #SSMB29 👑🧎pic.twitter.com/RhAT2Szl9o— Deepu 🖤 (@ndeepchand9) January 11, 2023

