नई दिल्ली (न्यूज डेस्क) बतौर राजनेता प्रधानमंत्री मोदी विश्व में विख्यात हैं ही, अब सोशल मीडिया पर भी उन्होने बाजी मार ली है. आमतौर पर युवाओं का माध्यम माने जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफार्म YouTube पर पीएम मोदी छा गये हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का आलम ये हैं कि वे दुनिया के ऐसे पहले राजनेता बन गये हैं जिनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म YouTube चैनल PM Modi YouTube Channel पर 2 करोड़ सब्सक्राईबर हो गये हैं.

PM Modi YouTube के सब्सक्राबर हुए 2 करोड़
प्रधानमंत्री मोदी का YouTube Channel @NarendraModi के नाम से हैं. इस चैनल पर पीएम मोदी के वीडियो को अब तक 4.5 बिलियन यानी 450 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसी साल केवल दिसंबर के महीने में अब तक (26 दिसंबर तक) उनके वीडियोज को 20 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं.जो अपने आप में एक रिकार्ड है. एक साल में पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर एक करोड़ सब्क्राइबर जुड़े हैं. पिछले साल फरवरी में उनके सब्रक्राइबर्स की संख्या 1 करोड़ थी. पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर उनके विशष्ट वीडियोज उपलब्ध हैं. अब तक चैनल पर जो वीडियो सबसे ज्यादा देखे गये हैं उनपर 1.75 मिलियन व्यूज मिले हैं.
संवाद कायम करने में पीएम मोदी को है महारत हासिल
जैसा कि लोग जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी कम्यूनकेशन के फील्ड में महारत रखते हैं. लोगों से कैसे जुड़ा जा सकता है इसे समझने की उनमें खास काबिलियत है.यही वजह कि पीएम मोदी लोगों के साथ संवाद और संपर्क बनाये रखने के लिए किसी भी तरह के कम्यूनिकेशन माध्यम को अपनाने ने परहेज नहीं करते हैं.
2007 में मुख्यमंत्री रहते हुए बनाया अपना YouTube Channel
पीएम मोदी ने 2007 में तब अपना यूट्यूब चैनल बनाया था जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे. प्रधानमंत्री मोदी को समझने वाले लोगों का मानना है कि जनसंपर्क में सोशल मीडिया की ताकत को समझने में पीएम मोदी को खास महारत हासिल है. यही कारण है कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पीएम मोदी हर बड़े प्लेटफार्म पर मौजूद है और इसके जरिये लोगों से जुड़े रहते हैं.
ट्वीटर पर 64 मिलियन तो इंस्टाग्राम पर 82.7 मिलियन फोलोवर
सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म्स की बात करें तो ट्वीटर (जो अब X है) पर पीएम मोदी के 64 मिलियन फोलोवर्स हैं, वहीं इस्टाग्राम पर उन्हें 82.7 मिलियन लोग फोलो करते हैं.फेसबुक पर उनके फ्रेंड्स की संख्या 48 मिलियन है.
प्रधानमंत्री मोदी का ‘योग विद मोदी’ चैनल भी है पॉपुलर
विश्व भर में योग की वकालत करने वाले पीएम मोदी ने यूट्यूब पर भी क चैनल बनाया है जिसका ना है ‘ Yoga With Modi’. इस चैनल पर पीएम मोदी के
73.2 लाख सब्सक्राइबर हैं.





