PM मोदी के 25 साल पूरे, CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

25 years of PM Modi उत्तरकाशी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की.

मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद मांगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण के काल रहे हैं.

25 years of PM Modi
उत्तरकाशी में सीएम धामी ने पीएम मोदी के लिए की पूजा

25 years of PM Modi:राष्ट्र सेवा के 25 वर्षों को किया याद

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का काम किया है. उनके अनुसार, प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सार्वजनिक यात्रा में राष्ट्रहित और जनकल्याण को प्रमुख स्थान मिला है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि देश इसी तरह विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे और भारत विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को हासिल करे.

25 years of PM Modi
प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायू जीवन के लिए की सीएम धामी ने की पूजा अर्चना

देवभूमि से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ और सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है.

उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन देश की सेवा और विकास के लिए समर्पित रहा है.

7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुई थी यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके साथ ही सरकार के प्रमुख के तौर पर उनके सार्वजनिक जीवन की शुरुआत हुई. गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में करीब 13 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद वे वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने.

बुधवार को उनके सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और संदेशों के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस अवसर को विशेष रूप से चिह्नित करते हुए उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की.

Latest news

Related news