Team India Mumbai : स्वागत के लिए मुंबई में उमड़ा जनसैलाब, इंडियन टीम की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब

Team India Mumbai : T20 ICC WORLD CUP में साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद एक बार फिर से विश्वकप को अपने देश लाने वाली टीम इंडिया के स्वागत के लिए मुंबई में आज विजय जूलूस निकाल जा रहा है . मुंबई के मरीन ड्राइव पर लाखों लोगों की भीड़ जमा है. मरीन ड्राइव का एक एक इंच लोगों से भरा हुआ है. मरीन ड्राइव पर इस समय विहंगम दृश्य है.

 Marine Drive as fans cheer on and await Team India's arrival
Marine Drive as fans cheer on and await Team India’s arrival

Team India Mumbai का एक एक इंच लोगों से खचाखच भरा 

लाखों लोग मरीन ड्राइव पर  किनारे खडे होकर भारतीय विजेता टीम का  इंतजार कर रहे हैं. टीम इंडिया आज एक खुली बस में सवार होकर मरीन ड्राइव पर निकल रही है. विजेता टीम इंडिया के लिए आज विजय जूलूस का आयोजन किया गया है जो  नरीमन पॉइंट और वानखेड़े स्टेडियम के बीच मरीन ड्राइव पर शाम 5 से 7 बजे तक किया जायेगा, जब खिलाड़ी  खुली बस में विजय लोगों को अपना विश्वकप का दीदार करायेंगे.

मरीन ड्राइव के हर इंच पर लोगों का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा है, फैन्स टीम इंडिया के आगमन का इंतजार कर रहे हैं. टीम जल्द ही अपनी #T20WorldCup2024 जीत का जश्न मनाने के लिए विजय परेड करेगी.

 

Latest news

Related news