Saturday, February 14, 2026

Patna Road accident: मीठापुर के पास मेट्रो के काम में लगे क्रेन से टकराया ऑटो, 7 की मौत एक घायल

पटना, (अभिषेक झा-ब्यूरो चीफ), Patna Road accident, मंगलवार तड़के पटना के न्यू बाईपास स्थित पटना मेट्रो की लापरवाही से 7 लोगों की जान चली गई. घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित राम लखन पथ की है. जहां ऑटो और क्रेन की टक्कर हो गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे के बाद पूरा इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

कब और कैसे हुआ Patna Road accident

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 3:44 पर मेट्रो बाईपास पर क्रेन से कम चल रहा था. तभी पुरानी बस स्टैंड की तरफ से आ रहा ऑटो क्रेन से टकरा गया. घटना के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों की जान चली गई. ऑटो पर कुल 8 लोग सवार थे जिसमें 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि चार लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

पुलिस को मिला दुर्घटना का सीसीटीवी

वहीं पटना पुलिस को दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है जिसके बाद उसने एक्स पर पोस्ट कर बताया, “मीठापुर के किनारे मेट्रो वाले शेड में एक दुर्घटनाग्रस्त टेंपु को पाया गया है. CCTV फुटेज के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त टेंपु को जब्त कर लिया गया है. पुनः CCTV फुटेज का मिलान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.”

पटना रोड दुर्घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को लेकर दुख व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें-BJP UP Byelection list: बीजेपी ने यूपी विधानसभा की 4 सीटो पर प्रत्याशियों का किया ऐलान, जाने उपचुनाव में किसे मिला टिकट

Latest news

Related news