Thursday, March 12, 2026

Patna:शराब के नशे में दे डाली एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी,अब हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर

पटना एयरपोर्ट को बम से उडाने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है… इस शख्स ने  फोन करके  एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी थी. धमकी देने वाला ये शख्स समस्तीपुर से पकड़ा गया है. एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी गली नंबर 1 से गिरफ्तार किया है. पुलिस जब आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची तो उसने पुलिस पार्टी पर भी हमला किया, जिसमें नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी समेत दूसरे कई पुलिसकर्मी भी   चोटिल हो गए. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुधांशु कुमार उर्फ मुकुंद के रूप में हुई है जो कि इसी शहर के पंजाबी कॉलोनी का रहने वाला बताया गया है .सुधांशु एक सरकारी कर्मचारी है जो ताजपुर प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित है,फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इस शख्स ने नये बने दरभंगा एयरपोर्ट को भी उडा़ने की धमकी दी थी. पुलिस वे आगे की जांच के लिए उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है लेकिन पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पड़ताल में ये व्यक्ति मानसिक रुप सेअसंतुलित लगता है. पुलिस के मुताबिक इस व्यक्ति ने शराब के नशे में कॉल किया था.

ज्यादा जानकारी के लिए ये भी पढ़े :- PATNA : एयरपोर्ट पर बम की खबर , बम निरोधक दस्ता मौके पर…

 

 

Latest news

Related news