Patna Blast : पटना सिविल कोर्ट परिसर में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत, 6 घायल

पटना : (अभिषेक झा-ब्यूरोचीफ) Patna Blast राजधानी पटना इस समय  इस एक बड़ी खबर सामने आई है , जहां  सिविल कोर्ट परिसर में बड़ा धमाका हुआ है. धमाके में 5 लोगों की मौत और 6 लोगों के गंभीर रुप से घायल हो गये है.

घटना दोपहर 1.30 बजे हुई है. अचानक हुए इस धमाके के कारण पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई है .धमाके के बाद लोग इधर इधर भागने लगे. जानकारी के मुताबिक इसी दौरान धमाके की चपेट में  एक वकील आ गये , और वहीं उनकी जल कर मौत हो गई. जबकि एक दूसरे वकील गंभीर रुप से घायल हो गये हैं.

ये भी पढ़े:- Muzaffarpur: बोलेरो-ट्रक में टक्कर, 5 की मौत-10 घायल, शादी से लौटते समय हुआ…

बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज ट्रांसफरमर से आई, ट्रांसफरमर में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई. इस आग मे झुलस कर 50 वर्षीय वकील देवेंद्र कुमार की मौके पर ही जल कर मौत हो गई, वहीं 2 और वकील बुरी तरह से घायल हुए हैं.  दोनो को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन थोड़ी देर बाद ही दोनों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और छानबीन चल रही है. लेकिन सवाल यही उठता है कि आखिर बिजली के ट्रांसफरमरर में आग लगी कैसे , क्या मेंटियनेस की कमी थी या कोई और लापरवाही?

Latest news

Related news