कांग्रेस की महिला सांसदों के प्रधानमंत्री की कुर्सी तक जाने को लेकर खड़े हुए विवाद में नया मोड़ आ गया है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू Kiren Rijiju ने 4 फरवरी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि अगर बीजेपी की महिला एमपी को पार्टी ने नहीं रोका होता तो उस दिन सदन में बुरा सीन हो सकता था.
Kiren Rijiju ने अपने पोस्ट में क्या लिखा
संसदीय कार्य मंत्री ने कांग्रेस महिला सांसदों के 2 वीडियो पोस्ट करते हुए दो पोस्ट लिखे है. पहले पोस्ट में जहां दूर के कैमरे से संसद की कार्यवाही नज़र आ रही है उसपर किरेन रिजिजू ने लिखा, “माननीय सांसदों के ऐसे बर्ताव को कौन सही ठहरा सकता है? हमारी लीडरशिप का निर्देश बहुत साफ़ था कि हमें सदन की गरिमा बनाए रखनी चाहिए और किसी भी BJP MP को बदतमीज़ विपक्षी सांसदों के साथ हाथापाई नहीं करनी चाहिए.”
दूसरा वीडियो जिसमें करीब से कांग्रेस सांसद नज़र आ रही है किरेन रिजिजू ने लिखा, “कांग्रेस पार्टी को अपने MPs के सबसे घटिया बर्ताव पर गर्व है!! अगर हमने सभी BJP MPs को नहीं रोका होता और महिला MPs को कांग्रेस MPs से भिड़ने नहीं दिया होता, तो बहुत बुरा सीन होता. संसद की गरिमा और पवित्रता की रक्षा करना हमारी बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है.”
Congress Party is proud of the most degrading behavior by their MPs !! If we had not stopped all BJP MPs and allowed the Women MPs to confront Cong. MPs, it would have led to very ugly scene.
We have very high consideration, to protect the dignity & sanctity of the Parliament. https://t.co/tRj5HjLKFH pic.twitter.com/aTmktk4Y7E— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 10, 2026
अगर PM होते, तो सांसद हाउस के वेल में आकर प्रोटेस्ट करते- वीडियो पर बोली कांग्रेस
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, “हम सब जानते हैं कि किरेन रिजिजू जी नहीं चाहते कि संसद चले. वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि पीएम मोदी चेयर पर नहीं थे. अगर PM होते, तो सांसद हाउस के वेल में आकर प्रोटेस्ट करते. हमें दुख है कि संसदीय कार्य मंत्री विपक्ष के लीडर को बोलने नहीं दे रहे हैं. वह स्पीकर को विपक्ष को बोलने का हक न देने के लिए मजबूर करते हैं.”
#WATCH दिल्ली | कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, “हम सब जानते हैं कि किरेन रिजिजू जी नहीं चाहते कि संसद चले। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि पीएम मोदी चेयर पर नहीं थे। अगर PM होते, तो सांसद हाउस के वेल में आकर प्रोटेस्ट करते। हमें दुख है कि संसदीय कार्य मंत्री विपक्ष के लीडर को… pic.twitter.com/gm4w0ZwJqv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2026
बीजेपी महिला सांसदों ने स्पीकर को लिखा खत
असल में मंगलवार सुबह खबर आई की भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला सांसदों ने लोकसभा ओम बिरला को एक लेटर लिखकर उनसे विपक्षी सांसदों के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की. उन्होंने आरोप लगाया कि “उन्होंने न सिर्फ प्रधानमंत्री की सीट को घेरा, बल्कि ट्रेजरी बेंच के अंदर भी घुस गए, जहां सीनियर मंत्री बैठते हैं.”
लगभग एक दर्जन MPs के साइन किए हुए लेटर में कहा गया है कि वे 4 फरवरी 2026 को प्रेसिडेंट के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बिरला ने जिस शानदार तरीके से लोकसभा की गरिमा, तमीज़ और पवित्रता को बनाए रखा और उसकी रक्षा की, उसके लिए अपना गहरा आभार और तारीफ़ दर्ज कराना चाहते हैं.
4 फरवरी को लोकसभा में क्या हुआ था
4 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण देने था. सुबह ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से कहा था कि अगर पीएम संसद में आए तो वो उन्हें पूर्व आर्मी जनरल एमएम निरवणे की किताब देंगे. इसी किताब के एक अंश को पढ़ने की स्पीकर ने उन्हें इजाज़त नहीं दी थी. इसके बाद 5 बजे शाम को पीएम सदन में नहीं आए. और एक दिन बाद 5 फरवरी को स्पीकर ओम बिरला ने सदन में यह कहकर कि उन्होंने पीएम को सदन में आने से रोका था क्योंकि कांग्रेस की महिला सांसदों के बारे में उनको जानकारी मिली थी कि वो पीएम के साथ कुछ अप्रिय कर सकती है सबको चौका दिया था. दरअसल कांग्रेस की महिला सांसद 4 फरवरी को पीएम की कुर्सी के पास हाथ में पोस्टर लेकर विरोध करने पहुंची थी जिसका वीडियो संसदीय मंत्री ने पोस्ट किया है.
ये भी पढ़ें-लोकसभा स्पीकर Om Birla ने विपक्ष के उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर कहा, ‘जांच करें, जल्दी करें’

