Wednesday, March 4, 2026

Parliament winter session: किरण रिजिजू ने की शीतकालीन सत्र की घोषणा, 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा सत्र

Parliament winter session: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को संसद के शीतकालीन सत्र की घोषणा कर दी है. रिजिजू ने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा.

किरन रिजिजू ने Parliament winter session की एक्स पर दी जानकारी

रिजिजू ने X पर कहा, ” भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने 1 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर, 2025 तक संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन).”


केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने अपने ट्विट में लिखा, “एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे

कोई बहस की अनुमति नहीं है- जय राम रमेश

संसद के शीतकालीन सत्र पर विपक्ष ने तर्क दिया कि छोटे सत्र का मतलब है कि सरकार के पास बहुत कम काम है और वह विपक्ष द्वारा प्रायोजित किसी भी बहस की अनुमति नहीं देना चाहती.

कांग्रेस के राज्यसभा के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “अभी-अभी घोषणा हुई है कि संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा. यह असामान्य रूप से विलंबित और छोटा है. यह केवल 15 कार्यदिवसों का होगा. इससे क्या संदेश दिया जा रहा है? स्पष्ट रूप से सरकार के पास निपटाने के लिए कोई काम नहीं है, कोई विधेयक पारित कराने के लिए नहीं है, और कोई बहस की अनुमति नहीं है.”

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा, “प्रधानमंत्री @narendramodi और उनकी टीम संसद-विरोध नामक एक गंभीर स्थिति से जूझ रही है, जो संसद का सामना करने का एक रुग्ण भय है. 15 दिवसीय शीतकालीन सत्र की घोषणा हो गई है. यह संदिग्ध रिकॉर्ड बना रहा है.”

नए उपराष्ट्रपति कार्य संभालेंगे

आगामी सत्र महत्वपूर्ण होगा क्योंकि सितंबर में चुने गए नए उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्यभार संभालेंगे. सभी की निगाहें उन पर और उससे भी ज़्यादा विपक्षी सांसदों के साथ उनके समीकरण पर टिकी होंगी.

ये भी पढ़ें-सीतामढ़ी में पीएम मोदी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना ,बोले–बिहार चुनाव में डूबने की प्रेक्टिस कर रहे हैं

Latest news

Related news