Monday, March 9, 2026

Parliament Winter Session: लोकसभा में पीएम की मौजूदगी में लगे तीसरी बार मोदी सरकार क नारे, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही बीजेपी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लोकसभा में ‘तीसरी बार मोदी सरकार’ और ‘बार-बार मोदी सरकार’ के नारे लगाए. तीन राज्यों में मिली जीत से उत्साहित बीजेपी सांसद लोकसभा में काफी उत्साहित नज़र आए. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
वहीं इस नारेबाजी के बाद संसद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.

खड़गे चेंबर में हुई विपक्ष की बैठक

सुबह संसद की कार्रवाई शुरु होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चेंबर में विपक्षी दलों की बैठक हुई. बैठक में संसद सत्र को लेकर चर्चा की गई.

दनिश अली ने की रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वहीं संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के साथ ही BSP सांसद दानिश अली ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें-फ्री राशन पाने वालों के लिए बुरी खबर, बड़े पैमाने पर Ration Card हो…

Latest news

Related news