Vande Matram Debate : बंकिम चंद्र चटर्जी के द्वारा लिखे गये राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के मौके को खास तौर से सेलिब्रेट करने के लिए शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में खास चर्चा होने जा रही है . इस खास चर्चा के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने 10 घंटे का समय आवंटित किया है. इस चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बोलेंगे. वंदे मातरम पर चर्चा के लिए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की अगुवाई में हुई सर्वदलीय बैठक में सहमति बनी.
Vande Matram Debate: लोकसभा में होगी चर्चा
जानकारी के मुताबिक लोकसभा में ये विशेष चर्चा इसी सप्ताह गुरुवार या शुक्रवार को यह चर्चा होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विशेष बहस में भाग लेंगे. यह चर्चा स्वतंत्रता संग्राम के इस प्रेरक गीत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करेगी.
इस चर्चा पर आम सहमति बनाने के लिए रविवार (30 नवंबर) को संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई. लोकसभा और राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी. सत्ताधारी एनडीए के सासंदों ने इस चर्चा की जोरदार वकालत की. केंद्र की मोदी सरकार ने सभी पार्टी के सांसदों को इस चर्चा में शामिल होने का न्योता दिया. पीएम नोदी की तरफ से कह गया है कि ये राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है इसलिए इस चर्चा में सभी दलों के हिस्सा लेना चाहिये.

