Parliament Live:बुधवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा फिर शुरु हुई. लेकिन जैसे मंगलवार को बीजेपी ने इस मौके को ओम बिरला के बचाव से ज्यादा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला करने के लिए किया वैसे दोपहर 12 बजे चर्चा को शुरु करते हुए पूर्व कानून मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने अपने भाषण में राहुल गांधी के बयानों का हवाला देते हुए उन्हें बेवकूफ बताने की कोशिश की वहीं इसके जवाब में कांग्रेस के नेता के सी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री के दिए बयानों का सहारा लेकर उन्हें राहुल गांधी से बड़ा बेवकूफ बताया.
Parliament Live: रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर हमला
संसद सत्र के दौरान रविशंकर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखे वार किया. कांग्रेस के खिलाफ किए गए अपने बयान में उन्होंने कहा कि विपक्ष अब अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए भ्रामक बयान दे रहा है. रविशंकर के इस बयान से राजनीतिक माहौल और गरम हो गया है, और उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को कटघरे में खड़ा किया.
लड़का आंख मारे- रविशंकर प्रसाद
रविशंकर प्रसाद कहा कि विपक्ष के नेता पद की एक गरिमा होती है. एलओपी को उसके अनुरूप आचरण करना चाहिए. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता कभी प्रधानमंत्री के गले पड़ जाते हैं, तो कभी आंख मारने लगते हैं. बीजेपी के सांसद और पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मुझे एक गाना याद आ रहा है- लड़का आंख मारे.
सदन में मैग्जिन भी नहीं दिखाई जा सकता है
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सदन में मैग्जिन भी नहीं दिखाई जा सकता है. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया गया है. स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव में दो ही नेताओं ने जवाब दिया तो उन्हीं का तो नाम लिया जाएगा.
पता नहीं विपक्ष को सेना से क्या प्यार है, शहादत पर सबूत मांगते हैं
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पता नहीं विपक्ष को सेना से क्या प्यार है, वे उनकी शहादत पर सबूत मांगते हैं. मेरे पास राहुल गांधी की सभी टिप्पणियों की लिस्ट है.
राहुल गांधी सदन को अराजकता में बदलना चाहते हैं-प्रसाद
प्रसाद ने कहा कि विपक्ष और राहुल गांधी सदन को अराजकता में बदलना चाहते हैं कि यह स्वीकर नहीं है. यह संसद सर्वोच्च है. स्पीकर के खिलाफ प्रायोजित, उत्तेजित प्रस्ताव लाया गया है. हम इसे खारिज करेंगे.
जलेबी फैक्टी से लेकर राहुल की दादी इंदरा गांधी कर का किया जिक्र
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं होता कि राहुल गांधी ने कहा था कि जलेबी की फैक्ट्री लगाएंगे. उन्होंने कहा जलेबी कढ़ाई में छनती है राहुल गांधी को इतना भी नहीं पता. इसी तरह तपस्या से गर्मी आती है ऐसा राहुल गांधी का बयान है कहकर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या अब इंदरा गांधी के पोते को तपस्या क्या है ये सिखाना पड़ेगा.
मेरे बारे में अजीब बातें कही गई हैं-राहुल गांधी
रविशंकर प्रसाद के तीखे हमलों के बीच लोकसभा में राहुल गांधी खड़े हुए और कहा, “यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्पीकर की भूमिका के बारे में है. कई बार मेरा नाम लिया गया है और मेरे बारे में अजीब बातें कही गई हैं. यह सदन भारत के लोगों की अभिव्यक्ति है. यह किसी एक पार्टी को नहीं, बल्कि पूरे देश को रिप्रेजेंट करता है. हर बार जब हम बोलने के लिए उठते हैं, तो हमें बोलने से रोक दिया जाता है. पिछली बार जब मैंने बात की थी, तो मैंने हमारे PM द्वारा किए गए समझौतों के बारे में एक बुनियादी सवाल उठाया था…”
बादलों में रडार नहीं पकड़ पाता- के सी वेणुगोपाल
कांग्रेस की तरफ से रविशंकर प्रसाद के तीखे हमलों के जवाब में के सी वेणुगोपाल ने जबरदस्त पलट वार किया. के सी वेणुगोपाल ने बालाकोट स्ट्राइक के समय दिए प्रधानमंत्री के बादलों में छिपकर रडार से बचने वाले बयान का जिक्र किया. उन्होंने मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि ये हैं आपके प्रधानमंत्री
पिछले जन्म के पाप थे की भारत में पैदा हुए-वेणुगोपाल
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों में जाकर कहते है कि पता नहीं पिछले जन्म का पाप है कि भारत में पैदा हुआ. उन्होंने कहा एक बार नहीं कई बार प्रधानमंत्री देश का अपमान करते है विपक्ष का मज़ाक उड़ाते है विदेशों में.
वेणुगोपाल बोले- LoP जब खड़े होते हैं, उनका माइक बंद किया जाता है
वेणुगोपाल ने कहा- नेता विपक्ष पार्लियामेंट्री सिस्टम का हिस्सा हैं. जब वह खड़े होते हैं, जब वह बोलते हैं तो उन्हें सुना जाता है. लेकिन वह जब भी खड़े होते हैं तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है. ऐसे कैसे हो सकते है.
हमारे पीएम कहां है, वे सदन में क्यों नहीं हैं
वेणुगोपाल ने कहा- देश के पीएम सदन में क्यों नहीं है. वे स्पीकर के अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के लिए क्यों नहीं आए हैं. हमारे पीएम नेहरू हमेशा सदन में मौजूद रहते थे. राजीव गांधी ने भी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अपना पक्ष रखा था. उन्होंने पूछा पीएम मोदी कहां है.
‘सरकार सोचती है, संसद बीजेपी के लिए…’, बोले वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने स्पीकर की ओर से महिला सांसदों को लेकर सदन में दिए बयान को कोट किया और कहा कि यह गंभीर आरोप हैं. ये दुर्भाग्यपूर्ण है. इस पर आपत्ति करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि आपके सांसदों ने जो स्पीकर के चैंबर में किया, दुनिया ने देखा तो आप शर्मसार हो जाएंगे. हम ओछी राजनीति नहीं करते. वेणुगोपाल की स्पीच के दौरान कई बार रिजिजू ने बोला. केसी वेणुगोपाल ने कहा कि धन्यवाद रिजिजू जी, आपने यह स्थापित कर दिया कि अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाना पड़ा. हम मानते हैं कि ये सदन पूरे देश के लिए है, लेकिन सत्तापक्ष का मानना है कि सदन बस बीजेपी के लिए है.
ये भी पढ़ें-स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर हमले से बढ़ा इंटरनेट ब्लैकऑउट का खतरा,दुनिया में 95% इंटरनेट समुद्र पर निर्भर

