Friday, February 13, 2026

Parliament Live: लोकसभा 3 मार्च तक स्थगित, विपक्ष Epstein फाइल्स में नाम आने पर कर रहा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग

Parliament Live: शुक्रवार को भी संसद में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. विपक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही शुरु होते ही Epstein फाइल्स में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम होने की बात रह विपक्ष ने उनके  इस्तीफे की मांग की और विरोध जताना शुरु कर दिया. जिसके चलते प्रशनकाल को स्थगित कर दिया गया. इसके बाद जब 12 बजे सदन की बैठक शुरु हुई तो कुछ ज़रुर काम निपटा कर 10 मिनट के अंदर ही उसे बजट सेशन के दूसरे हिस्से यानी 3 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा एपस्टीन फाइल्स मामले में लगाए गए आरोपों के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग की.
कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मोदी सरकार के मंत्री हरदीप पुरी का नाम Jeffrey Epstein से जुड़ा पाया गया है. मंत्री पुरी ने अमेरिका के बाल यौन अपराधी, मानव तस्कर Epstein से कई बार मुलाकात की, जो कि देश को शर्मसार करने वाली बात है. इसी मुद्दे पर आज विपक्षी सांसदों ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग उठाते हुए संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. इस शर्मनाक कृत्य के लिए हरदीप पुरी तत्काल इस्तीफा दें और नरेंद्र मोदी पूरे देश से माफी मांगें.”

“कौन-सा किसान का मुद्दा”- राहुल गांधी के आरोप पर बोले गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, “कौन-सा किसान का मुद्दा, झूठ, लोगों में भ्रम फैलाना, जो चीज देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि किसानों के हित के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा। ये देश में सिर्फ भ्रम फैलाना चाहते हैं. ये युद्ध कराना चाहते हैं…”

Parliament Live: राहुल गांधी की मेंबरशिप कैंसिल करने पर क्या बोले प्रमोद तिवारी

BJP सांसद निशिकांत दुबे की लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मेंबरशिप कैंसिल करने की मांग पर कांग्रेस प्रमोद तिवारी ने कहा, “जो लोग संसदीय प्रक्रिया के बारे में जानते हैं, वे इस पर सिर्फ़ हंस सकते हैं… हंगामा करने की कोशिश की जा रही है. यह किसके ख़िलाफ किया जा रहा है? आयरन मैन राहुल गांधी के खिलाफ हो रहा है? वे एक बार उनकी मेंबरशिप ले चुके हैं. लेकिन उन्हें कौन डरा सकता है या रोक सकता है? वे लोगों की आवाज़ हैं, किसानों की आवाज़ हैं, दुनिया में कोई उन्हें रोक नहीं सकता. BJP चाहे कितने भी जन्म ले ले, वह राहुल गांधी को न तो डरा सकती है न रोक सकती है.”

ये भी पढ़ें-‘भारत समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में है’, PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई, कांग्रेस ने भी दी बधाई और दिलाई गहरे रिश्तों की याद

Latest news

Related news