Parliament LIVE: कल विपक्ष द्वारा लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला चेयर पर वापस आ गए हैं. ओम बिरला ने संसद में बहस पर अपने विचार रखे और कहा कि उन्होंने पूरी बहस ध्यान से सुना और सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कलोकतंत्र की ये विशेषता है कि यहां सभी की आवाज़ को सुना. उन्होंने कहा कि मैं अपने दायित्व को निष्ठा और निष्पक्षता से निभाऊंगा. उन्होंने कहा कि कई लोगों का मानना था कि नेता प्रति पक्ष को किसी भी विषय पर बोलने का अधिकार है. उन्होंने साफ कहा कि ऐसा नहीं है और नेता हो या नेता प्रतिपक्ष सभी को नियमों से चलना होगा. इसके बाद सदन को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया.
इससे पहले सुबह 11 बजे जब उन्होंने सदन को 12 बजे के लिए स्थगित कर दिया था.
गैस और तेल संकट पर चर्चा का राहुल गांधी प्रस्ताव नामंजूर
आधे घंटे तक अपने अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा को लेकर बोलने के बाद लोक सभा स्पीकर ने सभी सदस्यों के चर्चा के लिए दिए स्थगन प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया.
जब विपक्ष ने कहा कि कम से कम नेता प्रतिपक्ष के प्रस्ताव पर उन्हें बोलने दिया जाए तो स्पीकर ने कहा कि जब मंत्री सदन में आएंगे तो इसपर चर्चा होगी.
वहीं संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम चर्चा के लिए मना नहीं कर रहे है लेकिन उनके लिए समय लगेगा. सवाल ये है कि देश में आज गैस संकट है तो चर्चा बाद में क्यों होगी.
बहुत हुई “मन की बात” जरा संसद में आकर करिये “मुद्दे की बात” -मल्लिकार्जुन खड़गे
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट लिख पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने गैर की किल्लत पर हुए प्रदर्शन का वीडियो टैग करते हुए लिखा, ‘जब देश भारी संकट से जूझ रहा होता है तो प्रधानमंत्री मोदी जी चुनावी दौरों में मशगूल होते हैं. देशभर में LPG की भारी कमी है, और लोग कतारों में खड़े हैं. कितने सारे छोटे-बड़े उद्योग भाजपा की विफलता का ख़ामियाज़ा भुगतने पर मजबूर हैं. पर सरकार के पास कोई जवाब नहीं. केवल झूठे दावे हैं. कूटनीति की विफलता गंभीर मुद्दा है और ऊर्जा प्रबंधन की नाकामी का नतीजा आज देश की 140 करोड़ जनता भुगत रही है. @narendramodi जी, बहुत हुई “मन की बात” जरा संसद में आकर करिये “मुद्दे की बात” !
जब देश भारी संकट से जूझ रहा होता है तो प्रधानमंत्री मोदी जी चुनावी दौरों में मशगूल होते हैं।
देशभर में LPG की भारी कमी है, और लोग कतारों में खड़े हैं। कितने सारे छोटे-बड़े उद्योग भाजपा की विफलता का ख़ामियाज़ा भुगतने पर मजबूर हैं। पर सरकार के पास कोई जवाब नहीं। केवल झूठे दावे… pic.twitter.com/FND1RdMa8Y
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 12, 2026
नरेंदर भी गायब – सिलेंडर भी गायब’
गैस किल्लत पर चर्चा की मांग कर रही विपक्ष ने संसद परिसर में जबरदस्त प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में नारे लगे ‘नरेंदर भी गायब – सिलेंडर भी गायब’ इसका वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने लिखा, ‘मोदी सरकार में LPG की किल्लत से पूरा देश परेशान है. नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के आगे सरेंडर कर पूरे देश को मुसीबत में डाल दिया है. हालात बहुत खराब हैं, लोग LPG के लिए लंबी लाइनों में लगे हैं. नरेंद्र मोदी ने जनता को उनके हाल पर तड़पने के लिए छोड़ दिया है.”
‘नरेंदर भी गायब – सिलेंडर भी गायब’
मोदी सरकार में LPG की किल्लत से पूरा देश परेशान है। नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के आगे सरेंडर कर पूरे देश को मुसीबत में डाल दिया है।
हालात बहुत खराब हैं, लोग LPG के लिए लंबी लाइनों में लगे हैं। नरेंद्र मोदी ने जनता को उनके हाल पर तड़पने के लिए छोड़… pic.twitter.com/bzBKdspjEr
— Congress (@INCIndia) March 12, 2026
वे देश को कह रहे थे कि पैनिक ना करें और खुद पैनिक में हैं-राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “PM बोल रहे हैं कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है लेकिन वे खुद पैनिक में हैं कई अन्य कारणों की वजह से. वे एपस्टीन की वजह से पैनिक में हैं, वे अदाणी केस की वजह से पैनिक में हैं. कल PM की कुर्सी खाली पड़ी थी. वे देश को कह रहे थे कि पैनिक ना करें और खुद पैनिक में हैं.”
#WATCH लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “PM बोल रहे हैं कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है लेकिन वे खुद पैनिक में हैं कई अन्य कारणों की वजह से। वे एपस्टीन की वजह से पैनिक में हैं, वे अदाणी केस की वजह से पैनिक में हैं। कल PM की कुर्सी खाली पड़ी थी। वे देश को कह रहे थे कि… pic.twitter.com/wp5LSYle4J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
Parliament LIVE: LPG गैस सिलेंडर की कमी के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश भर में LPG गैस सिलेंडर की कमी की खबरों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं में शामिल हुए.
#WATCH दिल्ली | लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश भर में LPG गैस सिलेंडर की कमी की खबरों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं में शामिल हुए। pic.twitter.com/0HMDQaszhy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
ये भी पढ़ें-ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच दो भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी गई

