Parliament Live: सोमवार को दो बार स्थगित होने के बाद लोकसभा को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. दोपहर 2 बजे जब दो बार स्थगित होने के बाद सदन की बैठक फिर से शुरू हुई तो राहुल गांधी ने कहा कि मुझे स्लोपीकर सहाब ने बोलने देने का वादा किया है इसपर पीठासीन अधिकारी ने कहा कि उनको इसकी जानकारी नहीं है. इससे पहले दोपहर 12 बजे भी नेता विपक्ष राहुल गांधी ने खड़े होकर स्पीकर से अमेरिका-भारत व्यापार समझौता पर अपनी बात रखने की मांग की. स्पीकर सिर्फ बजट पर चर्चा कराने पर अड़े रहे.
वादे के बाद भी बोलने नहीं दिए जा रहा-राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “एक घंटे पहले, सदन का एक सदस्य स्पीकर के पास गया था, स्पीकर ने हमसे वादा किया था कि मुझे बजट चर्चा से पहले यहां बोलने और कुछ मुद्दे उठाने की इजाज़त दी जाएगी. अब, आप अपने वादे से पीछे हट रहे है. तो मैं जानना चाहता हूं, क्या मुझे उन मुद्दों पर बोलने की इजाज़त है या नहीं?”
#WATCH लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “एक घंटे पहले, सदन का एक सदस्य स्पीकर के पास गया था, स्पीकर ने हमसे वादा किया था कि मुझे बजट चर्चा से पहले यहां बोलने और कुछ मुद्दे उठाने की इजाज़त दी जाएगी। अब, आप अपने वादे से पीछे हट रहे हैं। तो मैं जानना… pic.twitter.com/OoidkEqKS1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2026
उन्हें(राहुल गांधी) बोलने दिया जाना चाहिए, वे नेता प्रतिपक्ष हैं-प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “यह बहुत दुख की बात है कि हम बस सदन में जाते हैं और बाहर आ जाते हैं. नेता प्रतिपक्ष को एक मिनट के लिए भी बोलने नहीं दिया जाता, यह बेतुका है, यह लोकतंत्र नहीं है. हम रोज़ किस लिए आते हैं, हम आते हैं और फिर चले जाते हैं. उन्हें(राहुल गांधी) बोलने दिया जाना चाहिए, वे नेता प्रतिपक्ष हैं.”
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “यह बहुत दुख की बात है कि हम बस सदन में जाते हैं और बाहर आ जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष को एक मिनट के लिए भी बोलने नहीं दिया जाता, यह बेतुका है, यह लोकतंत्र नहीं है। हम रोज़ किस लिए आते हैं, हम आते हैं और फिर चले जाते हैं।… pic.twitter.com/3G1CUotOUj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2026
राहुल गांधी को यूएस भारत ट्रेड डील पर बोलने नहीं दिया गया.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आज फिर बोलने नहीं दिया गया. सभा की कार्यवाही जब 12 बजे फिर शुरू हुई तो राहुल गांधी और कांग्रेस ने कहा कि वह अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर बोलना चाहते हैं. लेकिन स्पीकर ने उन्हें ये कहकर रोक दिया कि अभी सिर्फ बजट पर चर्चा होगी और क्योंकि कांग्रेस ने इसके लिए शशि थरूर का नाम दिया है तो वो बोलेंगे. इससे पहले कई सदस्यों द्वारा अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर चर्चा की मांग को लेकर दिए गए स्थगन प्रस्ताव भी नामंजूर कर दिए गए.
INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई
भवन परिसर में आज राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ऑफिस में INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद रहे.
संसद भवन परिसर में आज राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ऑफिस में INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद रहे। pic.twitter.com/yBOjxWZZ4Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2026
Parliament Live: बजट को भी ध्वनि मत से पारित करना पड़ेगा- किरन रिजिजू
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने संसद के बजट सत्र पर कहा, “राज्यसभा में कांग्रेस के नेता ने थोड़ा समझदारी का काम किया है वहां पर प्रदर्शन पीएम मोदी के भाषण के समय किए थे लेकिन वहां पर उनका भाषण हो गया. राष्ट्रपति के अभिभाषण में उसमें धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो पाया है. लोकसभा में बिल्कुल चर्चा नहीं हो पाई है. मुझे लगता है कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता खुद ही सदन नहीं चलने देना चाहते हैं. मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि जो व्यवहार उन्होंने (कांग्रेस के सांसदों) स्पीकर के साथ किया है उससे स्पीकर को बहुत आहत हुआ है और हम सबको बहुत बुरा लगा. आगे हम तो सदन चलाने चाहते हैं कि लेकिन कांग्रेस की वजह से बजट का भी ध्वनि मत से पारित करना पड़े क्योंकि संवैधानिक प्रक्रिया है तो पारित तो करना ही पड़ेगा. बिना चर्चा के ध्वनि मत से पारित करना पड़े तो इसका नुकसान कांग्रेस के सांसदों को ज्यादा होगा क्योंकि वो अपनी बात नहीं बोल पाएंगे…”
सवारकर को भारत रत्न सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा, “बजट का जो हलवा बना था वह ज्यादा किसे मिला? आज समय यह है कि 18 बड़ा या है शून्य? बजट पर चर्चा इसलिए होनी चाहिए क्योंकि अब किसान क्या करेगा?… कभी भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था खोली थी और यह बताया गया था कि गरीब, किसान की तरक्की होगी लेकिन जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो अमीर और अमीर और गरीब और गरीब हुआ है… उससे ज्यादा अर्थव्यवस्था आज खोल दी गई… ये सब बातें सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए की जा रही है…”
#WATCH | दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा, “बजट का जो हलवा बना था वह ज्यादा किसे मिला? आज समय यह है कि 18 बड़ा या है शून्य? बजट पर चर्चा इसलिए होनी चाहिए क्योंकि अब किसान क्या करेगा?… कभी भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था खोली थी और यह… pic.twitter.com/yzAZt2OUzo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2026
बीजेपी ने इसे (भारत रत्न) राजनैतिक कर दिया है-प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा, “…भारत रत्न चुनिंदा लोगों को दिया जाता था लेकिन बीजेपी ने इसे राजनैतिक कर दिया है. जहां चुनाव होता है आप लिस्ट निकालकर देख लीजिए वहीं पद्म पुस्कार चले जाते हैं. तो इसका एक तरह से राजनीतिकरण हो गया है. ये ठीक नहीं है जहां तक वीर सवारकर साहब का है तो हो सकता है कि उनके जानने और मानने वाले RSS के लोग उनकी अलोचना भी करते हो..ये उनके विचार है हमारे नहीं.”
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा, “…भारत रत्न चुनिंदा लोगों को दिया जाता था लेकिन बीजेपी ने इसे राजनैतिक कर दिया है। जहां चुनाव होता है आप लिस्ट निकालकर देख लीजिए वहीं पद्म पुस्कार चले जाते हैं। तो इसका एक तरह से राजनीतिकरण हो… pic.twitter.com/OFizwR1jOb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2026
शिवसेना (UBT) सवारकर को भारत रत्न का समर्थन करती है-प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा, “वीर सावरकर को भारत रत्न की बात भाजपा ने भी बहुत बार की है. 2014 से इनकी सरकार है, वोट बटोरने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया है लेकिन जब भारत रत्न की बात आती है तो उसे दरकिनार किया जाता है. हमारी पार्टी की हमेशा से मांग रही है कि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाए. उम्मीद करते हैं कि मोहन भागवत सिर्फ याद ही नहीं दिलाएंगे, उनसे ये कार्य कराएंगे भी…”

