Tuesday, February 10, 2026

Parliament Live: लोकसभा सोमवार तक स्थगित, विपक्ष की बात सुनने को तैयार नहीं सरकार

Parliament Live: शुक्रवार को दोनों सदन फिर से शुरू हुए. एक दिन पहले सत्ताधारी BJP और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई थी. लोकसभा में विरोध प्रदर्शन और राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीखी टिप्पणियों के बाद यह बहस हुई थी. संसद सुबह 11 बजे सरकारी काम करने के लिए बैठेगी, जिसकी शुरुआत प्रश्नकाल से हुई. हलांकि लोकसभा को शुरू होने के चंद मिनट बाद ही स्थगित कर दिया गया. और फिर दोपहर 12 बजे भी सदन में ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला और सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

लोकसभा सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

बजट सेशन के दौरान लगातार रुकावटों के कारण शुक्रवार को लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.

स्थगन से पहले, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बार-बार रुकावटों पर चिंता जताई और कहा कि नारेबाजी और विरोध के कारण अब तक सदन के 19 घंटे बर्बाद हो चुके हैं, और सदस्यों से चर्चा होने देने का आग्रह किया.

हंगामे के बीच कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद लोकसभा स्थगित

बजट सत्र के दौरान लोकसभा में लगातार हंगामे के बाद शुक्रवार को कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद लोकसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

इस बीच, राज्यसभा में तय समय के अनुसार कार्यवाही शुरू हुई और प्रशनकाल में सांसद अपने सवाल पूछते नज़र आए.

झूठी बातों को दोहराना (प्रधानमंत्री) उनका हमेशा एक काम रहा है..खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,”…झूठी बातों को दोहराना (प्रधानमंत्री) उनका हमेशा एक काम रहा है…97 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने कुछ नई बात नहीं कही और हमने जो राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विचार रखे थे, उन्होंने उसपर एक भी जवाब नहीं दिया. वो सिर्फ 100 साल, 75 साल की बात करते रहे…हमें जनरल नरवणे (रिटायर्ड) की पब्लिश हुई किताब मिल गई लेकिन उन्हें यह कैसे नहीं मिली? रक्षा मंत्री यह कैसे कह सकते हैं कि किताब पब्लिश नहीं हुई है?…”


ये भी पढ़ें-पंजाब AAP नेता लकी ओबेरॉय की जालंधर में उनकी कार में गोली मारकर हत्या

Latest news

Related news