PESHAWAR BLAST: पाकिस्तान के पेशवार और लाहौर शहर में हुए एक के बाद एक आत्मघाती हमले से पूरा पाकिस्तान दल गया है. पहला धमाका पेशावर में दोपहर में नमाज के दौरान हुआ.आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद के अंदर खुद को विस्फोट में उड़ा कर कई लोगों के चीथड़े उड़ा दिये .
पेशावर के पुलिस लाइंस इलाके में हुए विस्फोट में कम से कम 32 लोग मारे गए और 147 घायल हो गए. पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पूरे शहर के अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है और घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं.”
मीडिया से बात करते हुए पेशावर कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर (सीसीपीओ) मुहम्मद इजाज खान ने कहा कि विस्फोट के बाद मस्जिद की छत ढह गई. कई जवान अब भी मलबे में दबे हुए हैं और बचावकर्मी उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं.’
उन्होंने कहा कि मस्जिद का मुख्य हॉल – जिसकी क्षमता 250 से 300 लोगों की थी, गिर गया था, लेकिन बाकी इमारत अभी भी बरकरार है.
Pakistan: A suicide blast in Peshawar’s mosque kills at least 30 people, leaving over 150 injured. The number of deceased and injured is constantly increasing.#Peshawar #PeshawarBlast #Peshawarunderattack #AajNEWJDekhaKya pic.twitter.com/mjTHx83f4k
— NEWJ (@NEWJplus) January 30, 2023
पेशवार में मस्जिद के बाद दूसरा धमाका लाहौर के एक पेट्रोल पंप पर हुआ. जिसमें आत्मघाती हमलावर ने पेट्रोल पंप पर खुद को आग लगा दिया .
People are crying for those who lost their lives in #Peshawarblast while a group of extremists set a patrol pump on fire in #Lahore just because the prices of Diesel Patrol are high 💔🤦♂️
Ab kia mila bh*nch0*0😡
Welcome to Purana Pakistan#Peshawar #PakistanEconomicCrisis pic.twitter.com/bFD8pbQHXl— Muhammad Usman (@mdusman_pak) January 30, 2023
पेशावर में हमलावर नमाजियों की पहली लाइन में खड़ा था
हमले के बाद सुरक्षा एजेंसी की जांच में ये बात सामने आई है कि जिस हमलावर ने आत्मघाती हमला किया वो नमाजियों की पहली कतार में खड़ा था. दोपहर करीब 1.40 मिनट का वक्त था जब लोग नमाज के लिए मस्जिद में इकट्टा हुए थे. आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया . मंजर ये था कि वहां मौजूद कई लोगों के चीथड़े उड़ गये तो कई लोग मलबे में दब गये.
धमाके के बाद पेशावर में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई,अस्पताल में लगातार घायलों का आना जारी है. हताहतों की सही संख्या अभी साफ नहीं है.
Trigger warning ⚠️
The screams and cries of burn victims and those trapped under the rubble of the Police Line mosque reverberated across Peshawar on Monday. #Peshawarblast pic.twitter.com/8cyLSgU4og
— The Express Tribune (@etribune) January 30, 2023
राजधानी इस्लामाबाद में हाइ अलर्ट
पेशावर में ब्लास्ट के बाद राजधानी इस्लामाबाद में हाइ एलर्ट कर दिया गया है. इस्लामाबाद पुलिस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडिल से जानकारी दी गई है कि शहर में कड़ी निगरानी के लिए सभी एंट्री और एक्जिट प्वाइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है .
पेशवर पुलिस लाइंस मस्जिद में चार स्तरों पर रहती है सुरक्षा
पेशावर के जिस मस्जिद में धमाका हुआ वो मस्जिद अतिसुरक्षित मस्जिदों में से एक है. यहां चार स्तरों पर सुरक्षा जांच के बाद ही कोई मस्जिद के अंदर जा सकता है.
तहरीके तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर हमले का शक
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऐसा लगा कि हमला पुलिस वालों को टारगेट करके किया गया था, क्योंकि हमले में घायल होने वाले ज्यादातर पुलिसवाले ही हैं.हालांकि हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन हमले के पैटर्न से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये हमला TTP (तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान) का हो सकता है क्योंकि अब तक TTP कई बार पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर आतमघाती हमले करता रहा है.
इस हमले में पेशावर के इनवेस्टिगेटिव पुलिस अधीक्षक शाजाद कौकब बाल बाल बचे हैं. उन्होंने मीडिया को बताया कि जैसे ही वो मस्जिद के अंदर दोपहर की नमाज के लिए दाखिल हुए उसी समय धमाका की आवाज आई.उनका बचना किस्मत की बात है.
पेशावर में हुए हुए हमले की पीएम शहवाज शरीफ ने निंदा करते हुए कहा कि जिन लोगों ने मस्जिद के अंदर विस्फोट किया उनका धर्म से कोई लेने देना नहीं हे सकता है. ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा. सोशल मीडिया पर भी इस धमाके बाद लगातार प्रतिक्रिया आ रही है. इस कायराने हमले की लोग जमकर निंदा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर धमाके की तस्वीरें वायरल हैं.
Anyone who supports terrorism, anyone who sees terrorism as a legitimate means, anyone who uses terrorism to cause the death of innocent people is a terrorist in my eyes. #Peshawar pic.twitter.com/Uu6C2qYPmQ
— Heisenberg (@HeisenbergParod) January 30, 2023

