UPSSSC PET 2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत,अब 7 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

UPSSSC PET 2026 : उत्तर प्रदेश में UPSSSC PET-2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. पहले आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 सितंबर 2026 कर दिया गया है.

आयोग की ओर से जारी संशोधित सूचना के मुताबिक अब अभ्यर्थी 7 सितंबर तक पंजीकरण, आवेदन शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट कर सकेंगे. वहीं, आवेदन में संशोधन और शुल्क समायोजन की अंतिम तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके लिए 8 सितंबर 2026 अंतिम तिथि रहेगी.

UPSSSC PET 2026 : 3 अगस्त से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

UPSSSC PET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी. मूल कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को 1 सितंबर तक आवेदन पूरा करना था. अब आयोग ने उम्मीदवारों को छह दिन का अतिरिक्त समय दिया है.

यह फैसला उन अभ्यर्थियों के लिए खास तौर पर राहत भरा है, जो किसी कारण से अभी तक आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे. आवेदन प्रक्रिया के दौरान वेबसाइट और OTP से जुड़ी दिक्कतों की शिकायतें भी सामने आई थीं.

अब ये हैं UP PET-2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

प्रक्रियासंशोधित तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू3 अगस्त 2026
आवेदन की नई अंतिम तारीख7 सितंबर 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख7 सितंबर 2026
आवेदन में संशोधन/शुल्क समायोजन8 सितंबर 2026

आवेदन में कोई अन्य बदलाव नहीं

UPSSSC ने स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन की अंतिम तारीख में बदलाव किया गया है. आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, चयन का आधार और अन्य निर्धारित नियम एवं शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नई अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें. अंतिम समय में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या या सर्वर संबंधी परेशानी होने से बचने के लिए समय रहते फॉर्म सबमिट करना बेहतर रहेगा.

UPSSSC PET 2026 क्यों है अहम?

PET परीक्षा उत्तर प्रदेश में UPSSSC की ओर से आयोजित होने वाली कई ग्रुप-C भर्तियों के लिए महत्वपूर्ण है. PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर आगे होने वाली संबंधित भर्तियों की प्रक्रिया में उन्हें अवसर मिल सकता है. इसलिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं.

Latest news

Related news