Friday, February 27, 2026

भारत के तालिबान समर्थन से बौखलाया पाकिस्तान ,भारत पर लगाने लगा अनर्गल आरोप

Pak-Afgan war India Angle : पाकिस्‍तान और अफगान सेना के बीच इस समय भयंकर लड़ाई चल रही है. अपने सीमित संसाधनों के बावजूद तालिबान भी पाकिस्‍तान के हवाई हमलों का जोरदार जवाब दे रहा है. शुक्रवार को तालिबान ने पाकिस्तान के एक फाइटर लड़ाकू विमान F-16 को गिराने का दावा किया.वहीं पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 130 से ज्‍यादा ‘आतंकियों’ को मार गिराने का दावा किया जबकि अफगानिस्तान का कहना है कि जिन लोगों को पाकिस्तान ने अपने हमले में मारा है वो औरतें और मासूम बच्चे थे. पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उन्होंने काबुल और कांधार समेत कई शहरों पर फिर से बम गिराए हैं.

 पाकिस्तान के हरकत की भारत ने की निंदा

राते के अंधेरे में रिहायशी इलाकों में घुसकर औरतों और मासूमों पर हमला करने वाले पाकिस्तान फौज की इस कार्रवाई की भारत ने खुल कर निंदा की है, वहीं तालिबान के हक में भारत की आवाज सुनकर पाकिस्तान की सरकार बैखला गई है.

पाकिस्‍तान ने दावा किया था कि उन्होंने अफगानिस्तान में जिन जगहों पर हमला किया वहां आतंकी छिपे थे और उन्होंने आतंकियों के सफाये के लिए हमला किया. पाकिस्‍तान ने तालिबान को लेकर भारत के बयान को खारिज कर दिया और और उल्‍टा भारत पर ही आतंकियो की मदद करने के बेबुनियाद आरोप लगा दिये.

 भारत बलूच लिबरेशन आर्मी की कर रहा है मदद- पाकिस्तान 

पाकिस्‍तान की तरफ से ये दावा किया जा रहा है कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि भारत बलूच लिबरेशन आर्मी की मदद कर रहा है. इस मदद से बलूच उग्रवादी पाकिस्‍तान में आतंकी घटनाओं का समर्थन कर रहे हैं.

पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ताहिर अंद्राबी ने तालिबान से मांग की है कि वो अफगान जमीन पर सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ ऐक्‍शन ले.यहां  ताहिर अंद्राबी ने नहीं बताया कि पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ किस बारे में बात करने कतर गये थे. पाकिस्तानी पीएम तालिबान पर बातचीत करने के लिए कतर गए थे, जिसके बाद ये बयान आया था कि कतर अगर विवाद को खत्‍म करने में मध्‍यस्‍थता करता है तो वो इसका स्‍वागत करते हैं.

पाकिस्‍तान ने नहीं दिया आतंकी होने का सबूत

अफगान सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक अफगानिस्तान के ऐसे इलाके पर हमला किया जहां आम लोग रहते थे. नंगरहार और पक्तिका इलाके में आम लोगों पर बमबारी की गई जिसमें दर्जनों महिलाएं और बच्चे मारे गए और घायल हुए.

वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने बताया कि पाकिस्तान ने ये हमले पूरी प्‍लानिंग के साथ की थी.उन्हें जानकारी मिली थी कि यहां आतंकियों के ठिकानों बने थे . दावों के बावजूद पाकिस्‍तान अभी तक ये सबूत नहीं दे पाया है कि उन्होंने जिसे मारा वे आतंकवादी थे. इसीलिए भारत सरकार ने पाकिस्‍तान के इस हमले की कड़ी आलोचना की है.

भारत ने पाकिस्‍तानी हमले की निंदा की

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में पाकिस्तान के द्वारा अफगानिस्तान पर किये गये एयरस्ट्राइक की भारत कड़ी निंदा करता है. उन्होने कहा कि “पाकिस्तान की ये हरकत  अपनी अंदरुनी नाकामियों को बाहर दिखाने की एक और कोशिश भर है. भारत अफगानिस्तान की सॉवरेनिटी, टेरिटोरियल इंटीग्रिटी और आजादी के लिए अपना सपोर्ट दोहराता है”

Latest news

Related news