‘मंत्री को बर्खास्त करो’, CBSE अधिकारियों के ट्रांसफर पर PM मोदी से विपक्ष की मांग

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के चेयरमैन राहुल सिंह और सेक्रेटरी हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया गया है. यह कदम बोर्ड के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के लिए प्रोक्योरमेंट प्रोसेस और क्लास 12 की आंसर-की को असेस करने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लेटफॉर्म के पूरे रोलआउट में गड़बड़ियों की बढ़ती जांच के बीच उठाया गया है. हलांकि कांग्रेस ने इसे आंखों में धूल झोंकना बताया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बरखास्त करने की मांग की.

OSM सिस्टम खरीद की जांच के लिए एक मेंबर कमेटी बनाई

इस बीच, केंद्र सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के लिए सर्विसेज़ की खरीद से जुड़े मामलों की जांच के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन (CBC) की चेयरपर्सन एस. राधा चौहान की अध्यक्षता में एक मेंबर वाली कमेटी बनाई है. यह कमेटी सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के लिए सर्विसेज़ की खरीद से जुड़े मामलों की जांच करेगी.
2 जून के ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, कमेटी एक महीने के अंदर डिपार्टमेंट ऑफ़ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मेमोरेंडम में लिखा है, “कमेटी के चेयरपर्सन को ज़रूरत के हिसाब से दूसरे ऑफिसों से अधिकारियों की मदद लेने का अधिकार है. कमेटी को सेक्रेटेरियल मदद CBC देगी.” यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय CBSE के टेंडरिंग प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों और बोर्ड के डिजिटल इवैल्यूएशन इकोसिस्टम से जुड़ी साइबर

मोदी सरकार पूरी तरह से आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है-कांग्रेस

हलांकि विपक्ष अधिकारियों पर हुई कार्रवाई से नाखुश है. कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर इसे लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला कदम बताया और धर्मेंद्र प्रधान को बरखास्त करने की मांग की. उन्होंने लिखा, “CBSE के अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को हटाने की खबर आ रही है. मोदी सरकार पूरी तरह से आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है. CBSE में हुई गड़बड़ी की पूरी जिम्मेदारी शिक्षा मंत्रालय की है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसके लिए जिम्मेदार हैं. COEMPT जैसी भ्रष्ट कंपनी को ठेका देने का काम धर्मेंद्र प्रधान और मोदी सरकार की देखरेख में हुआ है. ”


कांग्रेस ने कहा कि, “इन छोटी कार्रवाइयों से मोदी सरकार अपनी जवाबदेही से भाग नहीं सकती. धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. नरेंद्र मोदी उन्हें बचाना छोड़ें और तत्काल बर्खास्त करें.”

ये भी पढ़ें-

Latest news

Related news