Thursday, February 19, 2026

Opposition MP suspended: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ हुए आहत, TMC सांसद की मिमिक्रि और राहुल गांधी के वीडियो बनाने को कहा शर्मनाक

मंगलवार को निलंबित विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखा. इस दौरान TMC सांसद कल्याण बनर्जी राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल करते नज़र आए. जब कल्याण बनर्जी नकल उतार रहे थे तब वहां मौजूद बाकी सांसद हंस रहे थे और कांग्रेस एमपी राहुल गांधी उनका वीडियो बनाते नज़र आ रहे थे. अब इस घटना से राज्यसभा सभापति नाराज़ हो गए है.

ये शर्मनाक, हास्यास्पद और अस्वीकार्य है- जगदीप धनखड़

मंगलवार सुबह विपक्षी दलों के हंगामे के बाद राज्यसभा को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया था. मिमिक्रि की घटना इसी दौरान हुई. जब 2 बजे जैसे ही सदन दोबारा शुरू हुआ, धनखड़ ने घटना पर ध्यान दिया और कहा, “राज्यसभा के सभापति का कार्यालय और सभापति का कार्यालय बहुत अलग है. राजनीतिक दलों की अपनी-अपनी धाराएँ होंगी, उनके बीच आदान-प्रदान होगा, लेकिन कल्पना कीजिए कि आपकी पार्टी का एक वरिष्ठ नेता किसी अन्य पार्टी के किसी अन्य सदस्य की वीडियो ग्राफी कर रहा है. सभापति की नकल, अध्यक्ष की नकल. कितना हास्यास्पद, कितना शर्मनाक, कितना अस्वीकार्य.”

उन्होंने राहुल गांधी पर कहा, “गिरावट की कोई हद नहीं है…मैं यही कहूंगा कि उन्हें सद्बुद्धि आए…”

कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कल्याण बनर्जी को निलंबित करने की मांग की. उन्होंने कहा, “सदन और अध्यक्ष के अधिकार की अवहेलना करने वाले सदस्य (सांसद) को निलंबित किया जाना चाहिए.”

बीजेपी ने वीडियो पोस्ट कर सांसदों के निलंबन को सही ठहराया

घटना का वीडियो बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा “अगर देश सोच रहा था कि विपक्षी सांसदों को क्यों निलंबित किया गया, तो यहां कारण है…टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने माननीय उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाया, जबकि राहुल गांधी ने उत्साहपूर्वक उनकी जय-जयकार की. कोई कल्पना कर सकता है कि वे सदन के प्रति कितने लापरवाह और उल्लंघनकारी रहे होंगे!”

ये भी पढ़ें-Opposition MP suspended: सुरक्षा में चूक मामले में सरकार जवाब देने नहीं तैयार, लोकसभा…

Latest news

Related news