Thursday, February 12, 2026

Bihar Phase 1 Voting में पड़े बंपर वोट, 121 विधानसभा में 64.66% हुआ मतदान, विपक्ष खुश, तेजस्वी ने कहा धन्यवाद

गुरुवार को बिहार में पहले चरण Bihar Phase 1 Voting के 243 विधानसभा क्षेत्रों (एसी) में से 121 पर मतदान हुआ. भारत निर्वाचन आयोग के गुरुवार रात 8:30 बजे तक जारी मतदान के आंकड़ों के अनुसार, इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल मिलाकर 64.66% मतदान हुआ.
यह संख्या 2024 के लोकसभा या 2020 के विधानसभा चुनावों में इन विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान से 9.3 और 8.8 प्रतिशत अंक अधिक है. देखा जाए तो 2010 के राज्य चुनाव के बाद से बिहार में किसी भी राज्य या राष्ट्रीय चुनाव में सबसे अधिक है.

Bihar Phase 1 Voting  में बंपर वोटिंग के लिए तेजस्वी यादव ने कहा धन्यवाद

बिहार में पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग से विपक्ष की बाछे खिल गई है. शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट कर बिहार के लोगों को धन्यवाद कहा. तेजस्वी ने अपने वीडियो के साथ लिखा, “आज बिहार ने प्रथम चरण में बदलाव के लिए मतदान किया है. हर बिहारवासी ने 20 साल के अंधकार को मिटाने के लिए, घर से निकल कर परिवर्तन की ऐसी रोशनी जलाई कि पूरे बिहार में सुख, समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान, सौहार्द, शांति और खुशहाली की दस्तक सुनाई देने लगी है.“
तेजस्वी ने कहा कि लोगों ने तय कर लिया है कि इस बार एक युवा सरकार लाएंगे, उन्होंने लिखा, “20 साल में पहली बार इस तरह की अभूतपूर्व बदलाव की लहर महागठबंधन के पक्ष में दिखाई दे रही है. हर घर से ही नहीं, हर हृदय से भी सिर्फ एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि इस बार नई युवा सरकार लायेंगे, हर घर से सरकार चलायेंगे और हर बिहारवासी को सीएम यानी चिंता मुक्त और चेंज मेकर बनायेंगे. महिलाएँ, बुजुर्ग और हमारे युवा साथियों ने जिस जोश, जुनून , जज़्बे, उम्मीद और उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, उससे साफ हो चुका है कि बिहार में महापरिवर्तन होने जा रहा है. 20 वर्षों से बेरोजगारी, गरीबी, अपराध, अन्याय, ग़ैर बराबरी, अत्याचार, भ्रष्टाचार और अनगिनत पीड़ाओं का अंत होने जा रहा है. सभी 121 सीटों पर बिहारवासियों ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में एकमुश्त वोट किया है. सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद. आप लोग मेरी शक्ति और बिहार के परिवर्तन युग के प्रकाश पुंज है.“
तेजस्वी यादव ने की दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग की अपील, उन्होंने कहा, “अभी थमना नहीं है, रुकना नहीं है. तकनीकी से तरक्की का प्रकाश थोड़ी ही दूर पर जगमगाता दिख रहा है. हमें विनम्रता के साथ मंजिल तक मजबूत कदम रखते हुए पहुंचना है. विपक्ष द्वारा उत्पन्न बाधाओं का सामना करते हुए, लोकतंत्र और संविधान पर आए खतरे को मिटाते हुए, जनता जनार्दन के हर सपने को लक्ष्य तक पहुंचाना है. आप सभी प्रथम चरण की भांति ही दूसरे चरण यानि 11 नवंबर को भी अपना प्रेम, आशीर्वाद, स्नेह और सहयोग तेजस्वी को दें. आपका बेटा, भाई और साथी, तेजस्वी वचन देता है कि अगले पाँच सालों में बिहार को इतना खुशहाल बनाएंगे कि 14 नवंबर की तारीख को लोग त्योहार के रूप में मनाने लगेंगे, एक ऐसे दिन के रूप में जिस दिन बिहार में विकसित बनने वाली तरक्की का आगमन हुआ था.”


इस बार परिवर्तन पक्का है!- कांग्रेस

तेजस्वी यादव की तरह ही कांग्रेस भी काफी खुश नज़र आई. पवन खेड़ा ने पटना में प्रेस से कहा, इस बार परिवर्तन पक्का है. बिहार के मतदाताओं ने गुस्से का वोट दिया. खासकर युवाओं और महिलाओं में जो अपने घर में अपने बच्चों को बेरोज़गार देखती है. पुरुषों में व्यापारियों में गुस्सा है. कांग्रेस ने कहा कि ये गुस्से का वोट है. गुस्से का वोट हमेशा बदलाव का वोट होता है. अगले चरण में भी ऐसा ही गुस्सा दिखेगा.

नीतीश के एनडीए खेमे में बढ़ी परेशानी

एक तरफ जहां महागठबंधन बंपर वोटिंग से खुश है वहीं, एनडीए खेमे में चिंता बढ़ गई है. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू को लगने लगा है कि सत्ता परिवर्तन इस बार हो सकता है. इतना ही नहीं शायद इस बार उसे किंग मेकर का ताज भी हाथ न लगे और महागठबंधन अपने बूते सरकार बना ले.
वहीं इस बार नीतीश कुमार को हटा अपना मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रही बीजेपी भी परेशान है. गुरुवार को जिस तरह उसके उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर गोबर फेंका गया और लोगों का जो गुस्सा कई विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए उम्मीदवारों को झेलना पड़ा उससे पार्टी की परेशानी बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें-Bihar Election: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, सिन्हा बोले- गांव…

Latest news

Related news