पटना: Lalan Singh ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है और मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने JDU की कमान अपने हाथों में ले ली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. जेडीयू में मचे घमासान पर विरोधियों की भी तीखी नजर है. Lalan Singh के इस्तीफे पर BJP का रिएक्शन सामने आया है.

सम्राट चौधरी ने Lalan Singh के इस्तीफा को लेकर कहा
ललन सिंह के इस्तीफे पर सम्राट चौधरी ने कहा है कि ये जेडीयू का अपना मामला है वहां की लड़ाई है. बीजेपी को इससे कोई लेना देना नही है. हम आज भी तैयार हैं जेडीयू और आरजेडी मिलकर चुनाव लड़ें. दोनों को हराने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि नेता तो सिर्फ जेडीयू में एक ही है नीतीश कुमार, दूसरा कोई नेता नहीं है.
ललन सिंह के इस्तीफे पर सम्राट चौधरी ने कहा है कि ये जेडीयू का अपना मामला है, बीजेपी को इससे कोई लेना देना नहीं. उन्होंने कहा कि नेता तो सिर्फ जेडीयू में एक ही है नीतीश कुमार #BiharPolitics नीतीश कुमार, Nitish Kumar pic.twitter.com/DipGt2BYVS
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) December 29, 2023
ये भी पढ़ें: JDU meeting in Delhi: LALAN SINGH ने दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार बने जदयू…
सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार कभी आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाए, कभी ललन सिंह को बनाए कभी और किसी को बनाएंगे. बीजेपी का मानना है कि हम पूरे महागठबंधन और INDI गठबंधन को हराने के लिए तैयार हैं. बता दें कि ललन सिंह पर लालू से सांठगांठ कर जेडीयू को तोड़ने के आरोप लग रहे थे और आखिरकार उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है हालांकि ललन सिंह ने कहा है कि चुनावी गतिविधियों में जुटने के कारण उन्हें अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा है.

