Sunday, March 1, 2026

Phulwarisharif R’ape case : 3 दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार,बीजेपी ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) फुलवारीशरीफ के हिंदुनि गांव में दो बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म Phulwarisharif R’ape case के मामले में पुलिस लगतार दबिश दे रही है. घटना के तीन दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है. इस मामले में आज शनिवार को पटना पश्चिम के  एसएसपी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया की इस मामले मे पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है. गिरफ्तार व्यक्ति के बारे मे पुलिस का दावा है कि वो पहले भी कई बार बच्ची को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर चुका है, लेकिन हर बार किसी ना किसी के आ जाने काी वजह से घटना को अंजाम नहीं दे पाया था.

Phulwarisharif R’ape case का आरोपी गांव का ही अधेड़

इन्वेसिटगेशन के लिए पीडित बच्ची का बयान लिया गया है.एसएसपी अमित कुमार ने बताया कि पीडित बच्ची के रिकवरी के बाद एक बाऱ फिर से उसका बयान लेंगे. पुलिस ने बच्ची के बयान और साक्ष्यों के आधार पर जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उशकी उम्र 55 से 60 साल की बताई जा रही है. वो गांव में ही एक दुकान चलाता है.

ये भी पढ़े :- Phulwarisharif भगत सिंह चौक आगजनी और रोडजाम, बच्चियों के अपराधियों को सजा दिलाने की मांग

साइंटिफिक तरीके से जुटाये गये साक्ष्य- अमित कुमार, एसएसपी पटना,पश्चिम 

एसएसपी पटना वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की अब जो पूरा इन्वेस्टगेशन हुआ है और एविडन्स कलेक्ट हुए हैं, वो घटना स्थल से और डॉक्टर के द्वारा दिए गए सइंटफिक एविडेन्स हैं. इन साक्ष्यों की मदद से आरोपी को सजा दिलाने में मदद मिलेगी.एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और सजा दिलाने के लिए सबूत इक्टठा कर रही है.

बीजेपी सरकार पर हमलावर, कहा आरोपी को फांसी हो

इस घटना को लेकर इलाके मे लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है. आज बीजेपी ने इस घटना के विरोध में बीजेपी ने शुक्रवार को एक दिवसीय धरना दिया और पुलिस से तेज गति से आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की . इस विरोध प्रदर्शन में पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव मौजूद रहे.धरने से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी पीडित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें भरोसा दिलाया कि बीजेपी पीडित परिवार के साथ तब तक रहेगी जब तक कि आरोपियों को फांसी ना हो जाये. बीजेपी ने सरकार से मांग की है कि जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को मौत की सजा मिलनी चाहिये

Phulwarisharif R'ape case
Phulwarisharif R’ape case

 10 जनवरी को दो मासूम बच्चियों को वहशी ने बनाया था अपना शिकार

आपको बता दें कि तीन दिन पहले 10 जनवरी को पटना से सटे फुलवारीशरीफ में दो मासूम बच्चियों को अगवा कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है. कुकृत्य के बाद आरोपितों ने दोनों बच्चियों को गांव से कुछ दूरी पर खेत में फेंक दिया. सुबह जमीन की मापी करने गए लोगों की नजर दोनों बच्चियों पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी.

 

Latest news

Related news