CM Omar Abdullah जम्मू : जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के चलते फ्यूल स्टेशनों पर लगी लंबी कतारों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. इस स्थिति पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जनता से पैनिक न करने की अपील की है. उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि अगर लोग अफवाहों के आधार पर पेट्रोल पंपों पर डेरा डालना बंद नहीं करेंगे, तो वे अगले कुछ दिनों के लिए पंपों को पूरी तरह बंद करवा देंगे.
#WATCH | Jammu: On being asked about long queues seen at the fuel stations, J&K CM Omar Abdullah says, “… My earnest request is that you stop camping outside petrol pumps otherwise I will shut all the petrol pumps for the next few days…”
He says, “It’s regrettable that when… pic.twitter.com/ByAMJzH2Ft
— ANI (@ANI) March 26, 2026
CM Omar Abdullah- “सरकार की कोई नहीं सुनता, अफवाहों पर सबको यकीन”
भावुक और सख्त लहजे में अब्दुल्ला ने कहा, “यह अफ़सोस की बात है कि जब सरकार कुछ कहती है, तो कोई नहीं सुनता, लेकिन अफ़वाहों पर हर कोई यकीन कर लेता है.” उन्होंने साफ किया कि हाल ही में हुई रिव्यू मीटिंग में यह स्पष्ट हो चुका है कि प्रदेश में डीजल, पेट्रोल या LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं है.
“कहीं भी इस्तेमाल कम करने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। मैं उन लोगों से अपील करता हूँ जो सोशल मीडिया की अफ़वाहों के आधार पर कतारों में खड़े हैं: प्लीज़ ऐसा मत कीजिए।” — उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री J&K
पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सभी मुख्यमंत्रियों की एक ऑनलाइन मीटिंग होने वाली है, जिसमें वे शामिल होंगे।
पीएम मोदी ने भी जताई चिंता
सिर्फ जम्मू-कश्मीर ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी अफवाहों का बाजार गर्म है. नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि आज पूरा देश अफवाहों से परेशान है, जो अनावश्यक अफरा-तफरी का कारण बन रही हैं.

