Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News Trainaccident में मृतकों का आंकड़ा 288 पहुंचा,उडीसा में एक दिन का राजकीय...

Trainaccident में मृतकों का आंकड़ा 288 पहुंचा,उडीसा में एक दिन का राजकीय शोक ,रेलमंत्री ने कहा लोगों की मदद करना प्राथमिकता

0
397
ODISSA CM NAVEEN PATNAYAK REACHED ON ACCIDENT SITE
ODISSA CM NAVEEN PATNAYAK REACHED ON ACCIDENT SITE

बालासोर 

बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में मृतकों का  आंकड़ा 288 पर पहुंच गया है. दिन में रेस्क्यू आपरेशन और तेज किया गया है. NDRF के कमांडेट के मुताबिक सभी जिंदा लोगों को निकाल लिया गया है और अब अंदर फंसे और दबे हुए शवों को निकालने का काम जारी है.

इस बीच उडीसा सरकार ने इस दर्दनाक रेल हादसे के कारण राज्य मे एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है.उडीसा सीएम घटना स्थल पर पहुंचे और तजाा हालात का जायजा लिया

वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्सटडेटं साइट का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उसकी और बचाव के कार्य में लगे लोगो की प्राथमिकता पीडितों की मदद करना है. जिनके परिवारो के लोगों की मौत हुई है, उन्हें उनके घर कर पहुंचाना और उन्हे यथासंभव मदद उपलब्ध कराना पहला काम है. इसके साथ ही रेल मंत्री ने कहा कि जल्द ही रेल ट्रैक को भी रिस्टोर कर लिया जायेगा. रेल यातायात को  जिला प्रशासन द्वारा सहमति दिये जाने के बाद शुरु किया जायेगा.इसके साथ ही रेल मंत्री ने कहा कि पूरी घटना की जांच विस्तृत जांच हाईलेवल कमिटी करेगी. रेलवे सेफ्टी कमिशन भी इस घटना की स्वतंत्र रुप से जांच करेगी.