नेपाल में सोशल मीडिया से हटा बैन, 20 लोगों की मौत के बाद जागी केपी ओली सरकार

Nepal Gen Z Protest :  नेपाल की राजधानी काठमांडू में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को Gen Z के प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 लोगों का जान चली गई और कई लोग गंभार रुप से घायल है.युवाओं के इस आक्रोश को दबाने की कोशिश नाकाम होने का बाद आखिरकार अब केपी ओली सरकार ने देश में सोशल मीडिया पर बैन लगाने का फैसला वापस ले लिया है. सरकार ने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम , ट्वीटर आदि पर लगाया गया बैन हटा लिया है.

Nepal Gen Z Protest : 20 लोगों की मौत,300 से अधिक हुए घायल

नेपाल सरकार ने बीते सप्ताह 4 सितंबर को  देशभर में सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया था. सरकार के इस फैसले के खिलाफ युवाओं में खास रोष था और लोग शुक्रवार से ही विरोध जता रहे थे. सोमवार को काठमांडू की सड़कों पर लाखों लोग निकल आये. लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे.भीड़ के उग्र होने पर पुलिस ने हावई फायरिंग करनी शुरु कर दी, जिससे लोग और भड़क गये और भीड़ हिंसक हो गई. इस दौरान पुलिस फायरिंग में एक युवक को गोली लगी और अस्पताल मे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

संसद में घुसे प्रदर्शनकारी

सोमवार को मामला उस समय बिगड़ गया जब प्रदर्शनकारी संसद के भीतर घुस गये और तोड़-फोड़ करने की कोशिश की .भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें की गई,  आंसू गैस के गोले छोड़े गये और गोलियों का इस्तेमाल करना पड़ा . इस दौरान कई लोगों को गोली लगी. 20 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज चल रहा है.

ओली सरकार ने की आपात बैठक

काठमांडू के कई इलाको में हिंसा का बाद कर्फ्यू लगा दिया गया. तमाम सरकारी इमारतों पर अतिरिक्त सुरक्षा लगाई गई. हालात तब भी नियंत्रण में नहीं आया तो  देर शाम ओली सरकार ने अपने मंत्रियों के साथ आपात बैठक की . बैठक के बाद नेपाल के संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने घोषणा की कि सरकार ने सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने का अपना फैसला वापस ले लिया है. गुरुंग ने कहा कि संसद के सामने विरोध प्रदर्शन करने वाले ‘Gen Z’ समूह की मांगों के मुताबिक सरकार ने सोशल मीडिया साइटों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ करने का आदेश दे दिया है. सरकार के आदेश के बाद पूरे नेपाल में एक बार फिर से फेसबुक, ‘एक्स’ और व्हाट्सएप जैसी सोशल मीडिया साइट रात से चालू कर दी गई है.

नेपाल में  Gen- Z  की खास बातें
  • Gen-Z रिवोल्यूशन’: श्रीलंका बंग्लादेश की तरह यहां भी सरकार के खिलाफ आदोनल युवाओं ने शुरु किया जिसे ‘Gen-Z रिवोल्यूशन’ या ‘जेन-जी क्रांति’ कहा जा रहा है क्योंकि विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व युवाओं और छात्रों का है.
  • सोशल मीडिया पर बैन बना तत्कालिक कारण : नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क रहा है. लेकिन इस समय आग में घी डालने का काम सरकार के उस फैसले ने किया जिसमें देश भर में सोशल मीडिया पर बैन लगाने का फैसला लिया गया था. सरकार ने यूट्यूब, वाट्शएप, इंस्टाग्राम समेत 26 प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया जिससे लोग खासकर युवा और छात्र एकदम से भड़क गये.
  • भ्रष्टाचार और बेरोजगारी भी बड़े मुद्दे:  नेपाल में इस समय ओली सरकार के खिलाफ संस्थागत भ्रष्टाचार के भी आरोप लग रहे हैं. खास कर ओली सरकार चीन की पिछलल्लू बनकर देश की जरुरतो को नजरअंदाज कर रही है. युवाओं का कहना है कि ओली सरकार देश में बढ़ती बेरोजगारी को नियंत्रित करने में विफल रही है, जिससे लोगों के बीच असंतोष बढ़ा है.

Latest news

Related news