Monday, March 9, 2026

‘नरेंद्र मोदी ब्लैकमेल हो चुके हैं… अब वो सदन के अंदर नहीं आ पाएंगे’, राहुल गांधी ने कहा, देश को बहुत जबरदस्त चोट लगने वाली है

सोमवार को संसद के दोनों सदनों में पूरा दिन ईरान-अमेरिका जंग और उससे एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर उठ रहे सवालों पर चर्चा की मांग करने के बाद नेता विपक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने कहा कि, पश्चिम एशिया एक जरूरी मुद्दा है, क्योंकि उसका असर Fuel की कीमत और भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए एक बार फिर दोहराया कि, ‘नरेंद्र मोदी ब्लैकमेल हो चुके हैं, Compromised हैं, इसलिए संसद से भाग गए हैं.

अब वो (नरेंद्र मोदी) सदन के अंदर नहीं आ पाएंगे-Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर दोहराया की, ‘नरेंद्र मोदी ब्लैकमेल हो चुके हैं, Compromised हैं, इसलिए संसद से भाग गए हैं. अब वो सदन के अंदर नहीं आ पाएंगे’

भारत की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान होने वाला है-राहुल गांधी

इसके साथ ही राहुल गांधी ने दावा किया कि उनकी पार्टी दोनों सदनों में एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर चर्चा इसलिए करना चाहती है कि क्योंकि ये जनता से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है. उन्होंने कहा, “पश्चिम एशिया में Paradigm shift करने की लड़ाई चल रही है, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान होने वाला है. पश्चिम एशिया एक जरूरी मुद्दा है, क्योंकि उसका असर Fuel की कीमत और भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. वहीं, नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से ट्रेड डील साइन कर ली है और हमने स्टॉक मार्केट का हाल देख लिया है. देश को बहुत जबरदस्त चोट लगने वाली है. ये सभी जनता से जुड़े जरूरी मुद्दे हैं. इसलिए हम इन मुद्दों पर संसद में चर्चा करने की मांग कर रहे हैं, जिसे मोदी सरकार नहीं मान रही.’

लोकसभा में पीठासीन अधिकारी ने लगाया विपक्ष पर रोज 9 करोड़ रुपया बर्बाद करने का आरोप

दरअसल राहुल गांधी लोकसभा में पीठासीन अधिकारी जगदंबिका के उस आरोप का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने विपक्ष से कहा था कि, “आप आप देश की जनता का 9 करोड़ रुपया रोज बर्बाद कर रहे हैं.. ये आपका आरजक व्यवहार है… स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना है तो मूव कीजिये”
दरअसल सोमवार को दिनभर सरकार लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ चर्चा कराने की कोशिश करती रही वही विपक्ष इस बात पर अड़ा रहा की मिडिल ईस्ट की जंग और एनर्जी सिक्योरिटी पर चर्चा हो.

ये भी पढ़ें-शेयर बाज़ार धड़ाम, संसद में विरोध और लोकसभा मंगलवार तक स्थगित, US-ईरान संघर्ष के…

Latest news

Related news