Tuesday, February 17, 2026

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी,चुनाव से पहले आरक्षित सीटों की सूची जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश 761 नगर निकायों में सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले रिजर्व सीटों की घोषणा कर दी गई है. उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों के लिए होने वाले चुनाव में महापौर के पद पर चुनाव से पहले नगर निगम आरक्षण के लिए आरक्षित सीटों की सूची जारी जारी कर दी गई है.

सूची के मुताबिक:   आगरा – अनुसूचित जाति महिला, झांसी-  अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर – पिछड़ा वर्ग महिला

फिरोजाबाद- पिछड़ा वर्ग महिला,सहारनपुर – पिछड़ा वर्ग,मेरठ- पिछड़ा वर्ग,लखनऊ – महिला,कानपुर – महिला

गाजियाबाद – महिला.  इसके आलावा वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन शहरों  को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है,

यूपी में 762 नगर निकायो के लिए चुनाव होने हैं. इनमें  नगर पालिका परिषद की 200, नगर निगम की 17 और बाकी सीटें नगर पंतायत सीटें हैं. नगर निगम की सीटों में 6 सीटों में परिवर्तन किया गया है . ओबीसी का 205 सीटों पर आरक्षण बना हुआ है

Latest news

Related news