Sunday, February 15, 2026

सीएम नीतीश के साथ उनके मंत्री का ये कैसा व्यवहार ? फिर वायरल हुआ एक वीडियो

Nitish Kumar Viral Video :  बिहार सीएम नीतीश कुमार इन दिनों अपनी किसी न किसी हरकत या बयानों के लिए मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं लेकिन आज विधानसभा के परिसर में उनके साथ जो हो गया , उस बात ने मीडिया में सुर्खियां बना दी हैं. एक तस्वीर  सामने आई है जिसमें देखा जा रहा है कि  बिहार विधानसभा के बजट सत्र के समापन के बाद सभी सदस्यों की तस्वीर ली जा रही है. सीएम नीतीश कुमार बीच में बैठे थे और उनके बगल में मंत्री विजेंद्र यादव बैठे है. फोटोग्राफी के दौरान जब सभी मंत्री पोज देकर बैठे थे, तभी सीएम नीतीश कुमार फोटोग्राफर्स का अभिवादन करने लगे. हाथ उठाकर फोटोग्राफर को नमस्ते करने लगे. इसी बीच देखा गया कि उनके बगल में बैठे बैठे मंत्री विजेंद्र यादव ने उनका हाथ नीचे कर दिया.

Nitish Kumar Viral Video:मंत्री विजेंद्र यादव ने नीचे किया नीतीश कुमार का हाथ 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से मंत्री विजेंद्र यादव ने सीएम नीतीश कुमार के उठे हुए हाथ को नीचे कर दिया. अब इस तस्वीर के सामने आते ही एक बार फिर से लोग नीतीश कुमार को लेकर चर्चा करने लगे क्योंकि हाल ही में 20 मार्च को पाटलीपुत्र स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान ऐसे ही जब सीएम नीतीश राष्ट्रगान के बीच में ही लोगों का अभिवादन करने लगे तो उनके प्रधान सचिव ने उन्हें रोका था. उनके बगल मे खड़े उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार ने उन्हें बार-बार ऐसा करने से रोक रहे थे. लेकिन सीएम राष्ट्रगान के बीच में सीएम  कुछ कुछ बोलते और हाथ हिलाते नजर आये थे. लोग इस बात से हैरान थे कि राज्य के मुखिया खुद राष्ट्रगान का ऐसे अपमान कैसे कर सकते हैं.

 

सीएम नीतीश की हरकत को विपक्षी पार्टी राजद ने मुद्दा बना दिया. तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सवाल उठाते हुए इस्तीफे तक की मांग कर दी थी. अब सीएम नीतीश के साथ उनके मंत्री का ये व्यवहार चर्चा में है.

Latest news

Related news