नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद से दिया इस्तीफा, अगला CM कौन होगा

सोमवार को नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद संवैधानिक नियमों का पालन करते हुए बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार Nitish Kumar, जो 16 मार्च को संसद के ऊपरी सदन के लिए चुने गए थे, उन्हें संविधान के तहत 14 दिनों के अंदर राज्य विधानसभा की अपनी सदस्यता छोड़नी थी. 30 मार्च उनके लिए ऐसा करने का आखिरी दिन था.

बिहार असेंबली की सीट छोड़ी सीएम पद से इस्तीफा देना बाकी

संविधान के आर्टिकल 101 और 190 के तहत बनाए गए प्रोहिबिशन ऑफ़ सिमल्टेनियस मेंबरशिप रूल्स, 1950 के तहत, कोई भी व्यक्ति एक ही समय में पार्लियामेंट और स्टेट लेजिस्लेचर दोनों का मेंबर नहीं रह सकता. उन्हें तय टाइमफ्रेम के अंदर एक सीट से इस्तीफा देना होगा.
हलांकि अभी तक नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है. आखरी दिन तक बिहार विधानसभा से इस्तीफा नहीं देने को लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म था. लोग ये भी कह रहे थे की नीतीश पलटी मार सकते हैं.

Nitish Kumar के बाद बिहार का बॉस कौन

हलांकि नीतीश कुमार अभी भी सीएम बने हुए हैं लेकिन उनके राज्यसभा जाने के फैसले के बाद से ही ये सवाल उठ रहा है कि अब मुख्यमंत्री कौन. बीजेपी सूत्रों का साफ कहना है कि अब मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा. हलांकि जेडीयू के लोग नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम रेस में बनाए हुए है.
अगर बात बीजेपी करें तो यहां दो नाम चर्चा में हैं. सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय.
जहां सम्राट चौधरी प्रदेश के पिछले 5 साल से उपमुख्यमंत्री होने के चलते रेस में सबसे आगे है वहीं नित्यानंद राय केंद्रीय गृह राज्यमंत्री होने साथ ही संघ के पुराने कार्यकर्ता भी हैं.
वहीं अगर बात सामाजिक और जाति समीकरण के हिसाब से देखा जाए तो जहां सम्राट चौधरी कोइरी (OBC) समाज से आते हैं, वहीं

नित्यानंद राय यादव समाज से ताल्लुक रखते हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि लालू परिवार को खत्म करने के लिए बीजेपी अपने यादव नेता पर दाव लगा सकती है.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी दिया बिहार विधानसभा से इस्तीफा
कुमार के साथ, भारतीय जनता पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन के भी बिहार असेंबली से इस्तीफा देने की उम्मीद है. उनका इस्तीफा स्टेट BJP प्रेसिडेंट संजय सरोगी ऑफिशियली सौंप सकते हैं. पार्टी सूत्रों ने बताया कि नवीन ने दिल्ली में एक अर्जेंट मीटिंग की वजह से अपना इस्तीफा देने में देरी की, और कहा कि दोनों नेताओं के सोमवार को फॉर्मैलिटी पूरी करने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-West Asia War के बीच  पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’ , 140 करोड़ भारतीयों को किया आगाह-“अफवाहों से बचें और एकजुट रहें.”

Latest news

Related news