बिहार में ‘खेला’ संपन्न! नीतीश का इस्तीफा आज, कांग्रेस बोली- आंबेडकर जयंती पर लोकतंत्र की हत्या

Bihar CM Nitish Kumar : बिहार की सियासत में आज का दिन बड़े उलटफेर का गवाह बनने जा रहा है. प्रदेश की राजनीति में आखिर वो दिन आ ही गया जब 20 साल कर सूबे की सियासत चलाने के बाद  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही  राज्य में उनके लंबे शासनकाल का एक और अध्याय समाप्त हो जाएगा. सूत्रों के मुताबिक जानकारी है कि आज नीतीश कुमार की आखिरी बैठक में नीतीश कुमार अपने इस्तीफे का ऐलान कर देंगे और शाम तक अपना इस्तीफा राज्यपाल सैय्यद अता हुसैन को सौंप देंगे. बताया जा रहा है कि  कल यानी 15 अप्रैल को बिहार में नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. हालांकि, सस्पेंस अब भी बरकरार है कि गठबंधन का नया चेहरा कौन होगा और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा.

Bihar CM Nitish Kumar को हटाने पर कांग्रेस का हमला 

इस सियासी हलचल के बीच कांग्रेस ने केंद्र सरकार और एनडीए पर तीखा हमला बोला है. बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर बिहार में संविधान की हत्या की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए मुख्यमंत्री को हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह बिहार की जनता पर अपना ‘थोपा हुआ’ मुख्यमंत्री बैठाने जा रहे हैं.

कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि इस बदलाव के लिए आंबेडकर जयंती का ही दिन क्यों चुना गया? क्या भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि वे संविधान से ऊपर हैं?

पटना में सीएम आवास पर बैठकों का दौर जारी 

दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री आवास पर सुबह से ही बैठकों का दौर जारी है. पार्टी के दिग्गज नेता संजय झा, ललन सिंह और विजय कुमार चौधरी नीतीश कुमार के साथ रणनीति बनाने में जुटे हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार के बेटे निशांत को कैबिनेट में शामिल करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन निशांत ने अब तक राजनीति की मुख्यधारा में आने के लिए अपनी सहमति नहीं दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जेडीयू पार्टी के विधायक दल का नेता कौन होगा, इसका चयन भी आज किया जाना है.

नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक का समय

इस्तीफा देने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट की औपचारिक विदाई बैठक बुलाई है. जानकारी के अनुसार, नीतीश कैबिनेट की यह आखिरी बैठक आज दोपहर 3:00 बजे आयोजित की जाएगी. इस बैठक के तुरंत बाद नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. शाम तक नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा होने की पूरी संभावना है.

Latest news

Related news