निशांत कुमार ने दिल्ली में की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात, मीसा भारती भी रहीं मौजूद- सूत्र

Nishant Kumar Lalu Yadav meeting :  दिल्ली में सोमवार को एक बड़ी सियासी मुलाकात हुई है जिसके कारण सत्ता के गलियारों में चर्चाओं की दौर शुरु हो गया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि  बिहार सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव(Lalu Prasad Yadav) से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान आरजेडी सांसद और लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) भी मौजूद रहीं.

सूत्रों के अनुसार ये खास मुलाकात दिल्ली में लालू प्रसाद यादव के घर पर हुई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मुलाकात के एजेंडे को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है.

क्या है मुलाकात का राजनीतिक मतलब?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। गौरतलब है कि निशांत कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे हैं और आम तौर पर वह सक्रिय राजनीति से दूर रहते हैं। ऐसे में उनका सीधे लालू प्रसाद यादव से मिलना चर्चा का विषय बन गया है।

मीसा भारती की मौजूदगी ने बढ़ाई चर्चा

इस मुलाकात के दौरान राजद की वरिष्ठ नेता और सांसद मिशा भारती की मौजूदगी ने भी राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है. माना जा रहा है कि इस मुलाकात में बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई हो सकती है.

अभी आधिकारिक बयान का इंतजार

फिलहाल इस बैठक के बाद किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन बिहार की राजनीति पर नजर रखने वाले जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मुलाकात के मायने और साफ हो सकते हैं.

Latest news

Related news