बड़े’नेता’ की हत्या की साजिश को NIA-मोतिहारी पुलिस ने किया नाकाम, रेकी हो गई थी,हथियार-गोला बारूद PFI ट्रेनर तक पहुंच गया था.

मोतिहारी में NIA ने PFI की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है .खबर है कि यहां एक बड़े नेता की हत्या की साजिश चल रही थी, लेकिन ऐन मौके पर NIA की छापेमारी ने कर बड़ी वारदात को रोक लिया है.

NIA की छापेमारी में दो गिरफ्तार, निशाने पर था कोई “खास”

NIA ने फुलवारीशरीफ PFI मामले में मोतिहारी में कई जगहों पर छापेमारी की और दो लोगों को गिरफ्तार किया. मोतिहारी पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. पुलिस ने बताया है कि मोतिहारी में 4 फऱवरी को “खास” को निशाना बनाने की तैयारी थी. इसकी साजिश पीएफआई ने रची थी. टारगेट फिक्स था, हथियार और गोलाबारूद उपलब्ध करा दिये गए थे. रेकी तक की जा चुकी थी.

मोतिहारी पुलिस की तरफ से बताया है कि कल 4 फरवरी को पूर्वी चंपारण जिले में लक्षित हत्याओं को अंजाम देने के लिए PFI कैडरों द्वारा साजिश रची गई थी. साजिश को विफल करने के लिए एनआईए ने मोतिहारी पुलिस के सहयोग से 8 स्थानों पर छापेमारी की. NIA ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया,जिन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए हथियारों और गोला-बारूद की व्यवस्था की थी. टारगेट पूरा करने के लिए पहले ही रेकी की जा चुकी थी. हथियार और गोला-बारूद पीएफआई ट्रेनर याकूब को सौंपे गए थे. याकूब पीएफआई कैडरों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर रहा था. कुछ दिन पहले ही PFI के ट्रेनर याकूब ने एक अपमानजनक और भड़काऊ फेसबुक वीडियो पोस्ट किया था.बताया गया है कि फरार आरोपी याकूब और 2 गिरफ्तार आरोपियों ने उनमें से कुछ की पहचान की थी. इऩलोगों ने खास व्यक्ति की हत्या को अंजाम देने की साजिश रची थी.

मोतिहारी से गिरफ्तार लोगों से अपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

गिरफ्तार लोगों में शामिल हैं तनवीर रजा उर्फ बरकती पुत्र- मो.अब्दुल्ला . यह मेहसी के बहादुरपुर का बताया जा ऱहा है. वहीं मो. आबिद उर्फ आर्यन, पुत्र-मो.रुस्तम, यह भी मेहसी के बहादुरपुर का रहने वाला बताया जाता है. इससे पहले इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और पीएफआई से संबंधित कई आपत्तिजनक लेख/दस्तावेज जब्त किए गए थे.शुक्रवार और शनिवार को ली गई तलाशी के दौरान कई डिवाइस जब्त किये गए थे.

मोतिहारी पुलिस सूत्रों के मुताबिक 4 फरवरी को उस नेता की जिले के जीवधारा-पीपराकोठी के आसपास हत्या की जानी थी. बताया जाता है कि पीएफआई के सदस्य गेरूआ वस्त्र धारण कर टारगेट किलिंग करने वाले थे लेकिन समय रहते पीएफआई की योजना को विफल कर दिया गया.

Latest news

Related news