Thursday, March 5, 2026

कटिहार में NIA का एक्शन, PFI टेरर मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई

बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां एनआईए की टीम ने फुलवारी शरीफ पीएफआई टेरर मॉड्यूल मामले में दबिश दी है. एनआईए की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुंगरा फाटक मोहल्ले से एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है.

बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया युवक ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है, जिसका लींक PFI के फुलवारी शरीफ टेरर मॉडल से होने की चर्चा है. फिलहाल एनआईए की टीम युवक को हिरासत में लेकर महिला थाना में पूछताछ कर रही है. आधिकारिक रूप से इस पर कोई कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है लेकिन एनआईए के रेड के बाद एक बार फिर पूरे इलाके में सनसनी मचा हुआ है.

इससे पहले एनआईए की टीम ने पीएफआई के टेरर मॉड्यूल केस में मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई की थी. एनआईए की टीम ने जिला पुलिस की मदद से पूर्वी चंपारण के चकिया में छापेमारी कर PFI से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से हथियार भी एनआईए ने जब्त किया था. एनआईए ने मो. शाहिद और मो. कैश को गिरफ्तार किया था. दोनों कपड़ा और बालू-गिट्टी के कारोबार की आड़ में PFI की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे.

Latest news

Related news