दिल्ली : न्यूज वेबसाइट Newsclick के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और वेबसाइट के एचआर हेड अमित चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल यानी शुक्रवार 19 अक्टूबर को सुनवाई होगी.
न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और वेबसाइट के एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती इस समय दिल्ली स्पेशल सेल की गिरफ्त में है. प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को विदेशी फंडिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसी महीने की 3 तारीख (3 अक्टूबर) को हिरासत में लिया था , फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.
ये भी पढ़ें : – न्यूज वेबसाइट Newsclick के पत्रकारों के घरों पर पुलिस का छापा,Urmilesh और Abhisar Sharma पुलिस हिरासत में
Newsclick के प्रबीर पुरकायस्थ ने अपनी गिरफ्तारी को दी है चुनौती
प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती ने अपनी गिरफ्तारी और आरोपों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. अब सुप्रीम कोर्ट 19 अक्टूबर को इस मामले में सुनवाई करेगा. प्रबीर पुरकायस्थ अपनी कंपनी न्यूज क्लिक के प्रचार के लिए कथित चीनी फंडिंग लेकर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत राष्ट्रविरोधी प्रचार के आरोप और अपनी गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती दी है.
ये भी पढ़ें : – NewsClick : दिल्ली हाइकोर्ट ने ‘न्यूजक्लीक’ के संस्थापक की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
क्या है का पूरा मामला
आपको बता दें कि इसी महीने की तीन तारीख को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में दिल्ली में करीब 30 जगहों पर छापेमारी की और तकरीबन 46 लोगों से संदेह के आधार पर पूछताछ की. इन 46 लोगों में कई न्यूजक्लिक वेबसाइट से से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल थे. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सभी संदिग्धों के डिजिटल गैजेट्स जैसे मोबाइल, लैपटॉप, किताबें और अन्य जरूरी सामान अपनी कस्टडी में ले लिये. कई वरिष्ठ पत्रकार (उर्मिलेश, अभिसार ) दिन भर के लिए हिरासत में लिये गये और पूछताछ के बाद छोड़े गये थे.
दरअसल इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट में बताया कि न्यजूक्लिक वेबसाइट को एक अमेरिकी बिजनेसमैन नोवेल रॉय सिंघम ने फंड किया था. न्यूयॉर्क टाइम्स ने ये भी दावा किया कि नोवेल रॉय सिंघम चीनी प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने के लिए दुनियाभर में कई संस्थाओं को फंड करते हैं, इसमें भारत भी शामिल है. इसी रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने 17 अगस्त को न्यूज वेबसाइट Newsclick के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

