Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking News NewsClick : दिल्ली हाइकोर्ट ने ‘न्यूजक्लीक’ के संस्थापक की याचिका पर फैसला...

NewsClick : दिल्ली हाइकोर्ट ने ‘न्यूजक्लीक’ के संस्थापक की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

0
274
DELHI HC ON NEWSCLICK UAPA CASE
DELHI HC ON NEWSCLICK UAPA CASE

नई दिल्ली :  दिल्ली उच्च न्यायालय ने न्यूज़क्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती द्वारा दिल्ली पुलिस के विशेष सेल द्वारा दर्ज यूएपीए मामले में उनकी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आदेश सुरक्षित रख लिया है.

दिल्ली हाइ कोर्ट में जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने मामले को सभी पक्षों को विस्तार से सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है

बता दें कि न्यूज बेवसाइट NewsClick पर चीनी कंपनी से पैसा लेने के मामले में चल रहे चल रहे केस में दिल्ली पुलिस की  स्पेशल सेल ने छापेमारी की थी,जिसके बाद न्यूजक्लीक के संस्थापक प्रवीर पुरकायस्थ , कंपनी के एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है.  कंपनी के संस्थापक पर UAPA (Unlawful Activities (Prevention) Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. न्यूजक्लीक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ ने इसी के खिलाफ दिल्ली हाइकोर्ट में याचिका दायर किया है.