Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News राहुल गांधी को 3 दिन पहले नोटिस देकर घर में घुसी पुलिस,देश...

राहुल गांधी को 3 दिन पहले नोटिस देकर घर में घुसी पुलिस,देश में उत्पीडन और प्रतिशोध की चल रही है नई राजनीति-कांग्रेस

0
392
Congress will hold a nationwide protest
Congress will hold a nationwide protest

दिल्ली: कांग्रेस ने सत्तारुढ पार्टी पर देश में उत्पीडन और प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी के घर पर दिल्ली पुलिस की टीम के पहुंचने और वहां क्या क्या हुआ इसके बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस काफ्रेंस कर जनकारी दी . दिल्ली में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंहवी,जयराम रमेश, पवन खेड़ा, अशोक गहलौत ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को इसके बारे जानकारी दी.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंहवी ने कहा बताया कि तीन दिन पहले (16 मार्च ) को दिल्ली पुलिस ने नोटिस देकर राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिये गये उनके वक्तव्यों के बारे में जानकारी मांगी . इस नोटिस में उनसे ये पूछा गया कि उनसे कहां कहां और किस किस महिला ने अपने साथ हुई वारदातों की शिकायत की है, उसके बारे में पूरी जानकारी दें. इन शिकायतों के बारे में उन्होंने कहां कंप्लेन किया इसके बारे में भी बतायें.  दिल्ली पुलिस ने जो जानकारी मांगी उसमें उन महिलाओं के नाम,उनके रहने की जगह,क्या वारदात थी, इन सबके बारे में जानकारी मांगी गई थी. कांग्रेस नेता सिंहवी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को नोटिस में जो सवाल पूछा था वही सवाल लेकर आज उनके घर पर नये नोटिस के साथ आ गई.

य़े भी पढ़े : –

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, श्रीनगर में दिये बयान…

प्रेस काफ्रेंस के दौरान अभिषेक मनु सिंहवी ने आरोप लगाया कि प्रतिशोध और उत्पीडन का नया आयाम बनाया जा रहा है.धमकाने और धमकी की राजनीति का मौहाल बनाया जा रहा है.

ये भी पढ़े :-

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, श्रीनगर में दिये बयान के…

मनु सिंहवी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 12 प्रदेशों और 2 केंद्र शाषित प्रदेशों से होते हुए 4 हजार किलोमीटर की यात्रा की .इस दौरान राहुल गांधी लाखों करोड़ो लोगों से मिले.यात्रा 140 दिन तक चली.इसके बारे में दो दिन के अंदर दो बार ये पूछा जाना राजनीतिक प्रतिशोध नहीं तो क्या है? कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में क्या किसी राजनीतिक दल से इस तरह के सवाल पूछे गये हैं?