New Jharkhand Bhawan, नई दिल्ली :दिल्ली पूरे देश की राजधानी है .यहां से देश के विभिन्न प्रदेशों, केंद्र शासित प्रदेशों आदि का क्रियान्वन किया जाता है. दिल्ली का मुख्य केंद्र बिंदु कनॉट प्लेस है. झारखंड सरकार की मंशा थी कि इस स्थान पर झारखंड भवन का अपना कार्यालय बने.इसको ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने कनॉट प्लेस में नए झारखंड भवन का बंगला साहिब रोड पर शिलान्यास किया था. इस भवन के निर्माण का कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है. भवन निर्माण के काम की प्रगति देखने के लिए शनिवार को झारखंड सरकार के भवन निर्माण विभाग के सचिव सह स्थानिक आयुक्त अरवा राज कमल ने जायजा लिया.

New Jharkhand Bhawan में जिम से लेकर तमाम आधुनिक सुविधाएं हैं मौजूद
नये झारखंड भवन के निर्माण में प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए सचिव राज कमल को हताया गया कि झारखंड भवन की नई इमारत लगभग बनकर तैयार है . यह इमारत 10 मंजिल की है. इस इमारत में दो मंजिल भूमिगत और आठ मंजिल का क्षेत्र बहु मंजिला क्षेत्र है. इस इमारत में झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों के अतिरिक्त, 61 अति विशिष्ट प्रांगण का निर्माण किया जा रहा है.

इस नई इमारत में जिम, डाइनिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल और पार्किंग की विशिष्ट सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. इमारत विशिष्ट तकनीक से सुसज्जित है,जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग और एनर्जी एफिशिएंसी का भी विशेष ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि जल्द ही इसका उद्घाटन होगा. हम आशा करते हैं कि जल्द ही हम अपनी इस इमारत का उद्घाटन कर इसे आम जनमानस के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा और यह इमारत देश की राजधानी में झारखंड प्रदेश की विशेषता को प्रदर्शित करने में अहम भूमिका रखेगी. यह इमारत भविष्य में झारखंड सरकार और उसके प्रयासों का देश की राजधानी में एक प्रतिबिंब प्रस्तुत करेगी. भवन अवलोकन के समय झारखंड भवन नई दिल्ली के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी शहंशाह अली खान और झारखंड भवन के अन्य पदाधिकारी और भवन निर्माण विभाग के विशिष्ट लोग उपस्थित रहे.

